सवाई माधोपुर

25 लोगों से शादी रचाने वाली इस दुल्हन के कारनामे जानकार उड़ जाएंगे होश, बोगस ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस तब पकड़ में आई

Robber Bride Arrested From Bhopal: पुलिस को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली तो वे बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंचे और अनुराधा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से ही पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2025, 11:18 AM IST
Feature image
गोले में लुटेरी दुल्हन (फोटो: पत्रिका)

Looteri Dulhan: सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाना पुलिस ने 25 दूल्हों से शादी रचाने वाली दुल्हन को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर 25 लोगों के साथ विवाह रचाकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

शादी के 12 दिन बाद भागी लुटेरी दुल्हन

दरअसल सवाईमाधोपुर के आईएचएस कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र बनवारी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्यप्रदेश और पप्पू मीणा निवासी खेडला ने उसे मन पसंद युवती से विवाह करवाने का आश्वासन दिया और अनुराधा का फोटो दिखाकर उस से कांटेक्ट करवाया। जिसके बाद 2 लाख रुपए लेकर 20 अप्रेल को विवाह करवा दिया। शादी के 12 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन घर से जेवर-नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

कांस्टेबल के लिए दिखाई अनुराधा की फोटो

पुलिस की ओर से एग्रीमेट में अंकित पते व संलग्न दस्तावेज आधार कार्ड के पते पर जाकर जानकारी की तो सभी दस्तावेज व व्यक्ति फर्जी मिले। उसके बाद लगातार भोपाल शहर में फर्जी विवाह करवाने वालों लोगों से संपर्क कर टीम के ही एक कांस्टेबल को अविवाहित बताते हुए विवाह कराने के लिए कहा। बदले में भारी राशि देने का आश्वासन दिया। उसके चलते एक एजेन्ट ने दुल्हन की फोटो दिखाई। इसमें घटना से आरोपी अनुराधा का फोटो सामने आया। जानकारी करने पर करीब 5-7 दिन पहले गब्बर निवासी काला पीपल के पन्ना खेडी के साथ विवाह करना सामने आया। इस पर पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर दस्तयाब कर लिया।

बोग्स ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

पुलिस को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली तो वे बोगस ग्राहक बनकर भोपाल पहुंचे और अनुराधा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से ही पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

यूं देते हैं वारदात को अंजाम

फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह के सदस्य रोशनी, सुनीता, रघुवीर, गोलू, मजबूत सिंह यादव, अर्जुन कस्टमर को ढूंढ कर अनुराधा से कांटेक्ट करवाते है। ये लोग एजेन्टों के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों का डेटा लेकर उनको फोटो दिखाते है और शादी करवाने के नाम पर पैसों की डिमांड करते है। जिसके बाद पैसे लेकर शादी करवा देते है और दुल्हन कुछ दिनों में लूट करके फरार हो जाती हैं।

Updated on:
20 May 2025, 11:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ’30 करोड़ की सड़क- 30 दिन में खस्ताहाल’, ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा का ‘रिएलिटी चेक’

Rajasthan: पानी में बह गए डेढ़ करोड़ के वातानुकूलित टेंट, 3 साल पहले हुए थे तैयार, चंबल अभयारण्य में नाइट स्टे पर ब्रेक

राजस्थान के सवाईमाधोपुर में बिक रहा पशु चारे से बना बिस्किट! खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक नहीं लिए सैंपल

सवाई माधोपुर जिले में यहां बनेगा नया रोडवेज बस स्टैंड, बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sawai Madhopur Accident: जन्म से पहले ही छिना पिता का साया, सड़क हादसे में युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल