थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप

कोतवाली थाना प्रभारी हरजीलाल के खिलाफ एक जने ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2016, 9:59 PM IST
Feature image

कोतवाली थाना प्रभारी हरजीलाल के खिलाफ एक जने ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सपोटरा के खिदरपुर डांगरी निवासी बच्चूसिंह ने गुरुवार को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उसका पुत्र मदनमोहन जीप चलाता है। निरीक्षक हरजीलाल ने 1 जून को जीप को जब्त किया था।

आरोप है कि रजिस्टे्रशन, बीमा आदि कागज देने के बाद भी पुत्र को थाने ले जाकर मारपीट की। इससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच बामनवास पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोप निराधार है। पुरानी मंडी से एक दुकान से दो लाख की चोरी के बाद व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को मंडी में अनाधिकृत रूप से ओवरलोड जीप संचालन का ज्ञापन सौंपा था। इसके मद्देनजर मंडी से जीपों को हटवाया गया था।

Published on: