2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज थम जाएंगे यात्री वाहनों के पहिए

परिवहन विभाग की लापरवाही और पुलिस की सख्ती का खामियाजा आज से जिले के यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है।  दरअसल परिवहन विभाग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ram kailash napit

•

Updated: 31 Dec 2016, 11:40 PM IST

rajgarh

rajgarh


राजगढ़.
परिवहन विभाग की लापरवाही और पुलिस की सख्ती का खामियाजा आज से जिले के यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। दरअसल परिवहन विभाग द्वारा लंबे समय वाहनों के कागज जारी नहीं करने से परेशान बस संचालकों द्वारा रविवार से हड़ताल पर जाने का मन बनाया जा रहा है। आरटीओ के लंबे समय से कार्यालय में नहीं बैठने के कारण जिले में दौडऩे वाले यात्री वाहनों के परमिट, फिटनेश सहित अन्य काम लंबे समय से अटके पड़े है। जबकि पिछले माह राजगढ़ ब्यावरा के बीच हुए सड़क के हादसे के बाद से यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों द्वारा दिसंबर माह के लिए परमिट शनिवार को समाप्त हो गया। जबकि टैक्स रसीद कटाने के बावजूद उन्हें जनवरी माह का परमिट जारी नहीं किया गया है। इसकी जानकारी परिवहन पुलिस को होने के बावजूद उन्हें बिना परमिट वाहन को सड़क पर नहीं उतारने की सलाह दी जा रही है।

परेशान बस संचालक करेंगे हड़ताल
जिले में यात्री वाहनों का संचलन कर रहे बाबा ट्रेवल्स के भय्यू खान, रामलखन ट्रेवल्स के रामकरण चौहान, सांवरिया ट्रेवल्स के राहुल जाटव, शिवशक्ति टे्रवल्स मनोज सिंह चौहान, पवन ट्रेवल्स के रामबाबू आदि के अनुसार सर्वर डाऊन होने के कारण पैसा जमा करने के बावजूद रसीद नहीं मिल रही। ऐसे में परमिट नहीं मिल पा रहा। इस समस्या को लेकर उन्होंने एएसपी संजय सिंह भी संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। परिवहन पुलिस भी यात्री बसों पर अवश्यकता से अधिक सख्ती कर रही है। इसको देखते हुए सभी बससंचालक हड़ताल पर जाने का मन बना रहे है। इसके लिए रविवार से बसों की आवाजाही रोककर सभी बस संचालकों को साथ ले हड़ताल शुरू करेंगे।