सवाई माधोपुर

राजस्थान में ट्रेन हादसा: कोटा-सवाईमाधोपुर पैसेंजर ट्रेन हुई बेपटरी, मचा हड़कंप

Train Accident: राजस्थान के सवाईमाधोपुर में देर रात ट्रेन हादसा हो गया। कोटा-सवाईमाधोपुर पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरने से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
कोटा-सवाईमाधोपुर मेमू ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। कोटा से चलकर सवाईमाधोपुर आने वाली पैसेजर ट्रेन यात्रियों को खाली करने के बाद सोमवार रात बेपटरी हो गई। इस घटना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 61621 करीब पौने 10 बजे सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन आई। इस दौरान सवारियों को उतारकर यह ट्रेन यार्ड में जा रही थी, तब ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। हालांकि न कोई जनहानि हुई और न ही कोई रेल यातायात प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे फिर हादसा, रेलिंग में घुसी बेकाबू पिकअप; चालक की दर्दनाक मौत

तत्काल मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

कोटा-सवाईमाधोपुर मेमू ट्रेन के बेपटरी होने की सूचना पर तत्काल रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन के डिब्बों को वापस पटरी पर लाने के लिए कवायद शुरू की गई। देर रात तक ट्रेन के डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने के लिए रेलवे कर्मचारी मशक्कत करते रहे।

चार डिब्बे पटरी से उतरे

स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा ने बताया कि रेलवे यार्ड में पार्क करते समय कोटा से आने वाली मेमू ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के वक्त ट्रेन में केवल ड्राइवर मौजूद था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: विवाहिता की गला रेतकर की हत्या, पीहरवालों का आरोप- बेटी को गंदी नजर से देखता था देवर

Also Read
View All
खुशखबरी: पहली बार यहां दौड़ेगी राजस्थान रोडवेज की डीलक्स बस, 50 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

बड़ी बहन से मिली प्रेरणा, गांव से निकलकर नेशनल टीम तक पहुंची किरण; अमरावती में राजस्थान का करेंगी प्रतिनिधित्व

राजस्थान : दो किलो चांदी के लिए गला रेतकर महिला की निर्मम हत्या, 26 घंटे बाद हुई सुलह, मेगा हाईवे पर खुला जाम

Rajasthan Murder: राजस्थान में चांदी के लिए कत्ल, दिनदहाड़े महिला के दोनों पांव काटे, इलाके में फैली सनसनी

प्लास्टर के नाम पर मिट्टी डाल रहे हो… शर्म नहीं आती? चोर हो, लुटेरे हो, देश को खा गए, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का फूटा गुस्सा

अगली खबर