सवाई माधोपुर

Special Train: यात्रियों के लिए राहत की खबर, सवाई माधोपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Yesvantpur–Bikaner Weekly Special Train: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यशवंतपुर–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने से सवाई माधोपुर के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।

less than 1 minute read
स्पेशल ट्रेन (File Photo)

सवाईमाधोपुर। यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत यशवंतपुर–बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से सवाई माधोपुर के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06543, यशवंतपुर–बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से 25 मार्च तक कुल तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे यशवंतपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पर सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:35 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें

Namo Bharat Rail: नमो भारत रेल कॉरिडोर से राजस्थान के इन औद्योगिक क्षेत्रों की बदलेगी तस्वीर, दिल्ली-गुरुग्राम से मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06544, बीकानेर–यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 मार्च से 28 मार्च तक तीन ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रात एक बजे बीकानेर से रवाना होकर सोमवार को सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी मार्ग में ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पर सुबह 11 बजकर 20 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे प्रस्थान करेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरी, हुब्बल्ली, धारवाड़, बेलगावी, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे

रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 द्वितीय एसी, 3 तृतीय एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। इससे होली के दौरान यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Rail Line: राजस्थान से हरियाणा के बीच यहां 215KM तक बिछेगी नई रेल लाइन, 2208 करोड़ आएगी लागत

Also Read
View All

अगली खबर