विज्ञान और टेक्नोलॉजी

FACEBOOK ‘फर्जी खबरों’ पर लगाम के लिए कर सकता है पत्रकारों की भर्ती, नहीं लिखवाएगा खबर लेकिन…

फर्जी खबरों से निपटने के लिए फेसबुक कर सकता है पत्रकारों की भर्ती यूजरों को सही खबर देने के लिए उठाया जा सकता है ये कदम इसे समझा जा रहा है गंभीर समस्या
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2019, 9:29 AM IST
Facebook may recruit journalists to check fake news
FACEBOOK 'फर्जी खबरों' पर लगाम के लिए कर सकता है पत्रकारों की भर्ती, नहीं लिखवाएगा खबर लेकिन...

नई दिल्ली।सोशल प्लेटफॉर्म पर फर्जी खबरों से बेहतर तरीके से निपटने और अपने कंटेंट की गुणवत्ता सुधारने के लिए फेसबुक नई पीढ़ी के डिजिटल युगीन पत्रकारों और समाचार प्रकाशकों को नौकरी दे सकता है। यूरोप की सबसे बड़ी प्रकाशक एक्सेल स्प्रिंगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मैथिएस डॉफ्नर से बीते दिनों बात करते हुए Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अपने दो अरब वैश्विक यूजरों के लिए और ज्यादा उच्च गुणवत्ता की खबरें कैसे दी जाए, इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

मार्क (34) ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आपके हिसाब से फेसबुक पर कितने फर्जी खाते हैं, लेकिन यह बहुत बड़ी संख्या प्रतीत होती है। कुछ लोग कहते हैं 70 करोड़ हैं। मुझे बिल्कुल नहीं पता, लेकिन इससे बेहद गंभीर समस्या की तरह निपटना होगा।" उन्होंने कहा, "हमें कुछ पत्रकारों, संवाददाताओं और बड़े विदेशी नेटवर्क्‍स को यह काम देना होगा और वे यह काम निशुल्क नहीं करेंगे।"

Mark Zuckerberg ने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देंगे कि फेसबुक पर सैकड़ों, हजारों पत्रकारों, ब्लॉगरों, डिजिटल स्थानीय प्रकाशकों को क्या आकर्षित करता है कि वे प्लेटफॉर्म पर अपना सर्वश्रेष्ठ कंटेंट साझा करते हैं। फेसबुक के सह संस्थापक ने कहा, "हम पत्रकारों से खबरें नहीं बनवाएंगे। हम उनसे सिर्फ यह सुनिश्चित कराना चाहते हैं कि हर उत्पाद ऐसा हो, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता की खबरें मिलें।"

Updated on:
3 Apr 2019, 9:29 AM IST
Published on: