विज्ञान और टेक्नोलॉजी

आखिर भारतीय वैज्ञानिकों ने खोज निकाला ‘कोरोना वायरस’ का तोड़! इस ‘वैक्सीन’ से होगा खात्मा

ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे हैं भारतीय वैज्ञानिक हाई सिक्योरिटी लैब में चल रही है रिसर्च
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2020, 3:01 PM IST
Indian scientist very close to finding corona virus vaccine
Indian scientist very close to finding corona virus vaccine

नई दिल्ली: दुनिया में लोग इस वक्त अगर किसी चीज से सबसे ज्यादा डरे हुए हैं तो वो है 'कोरोना वायरस' ( coronavirus )। दुनियाभर में बड़ी संख्या में इस वायरस से पीड़ित और मौत की खबरें लगातार सामने आ रही है। ऐसे में वैज्ञानिक से लेकर डॉक्टर अपने-अपने स्तर पर इस वायरस को रोकने का उपाय खोजने में लगे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है कि एक भारतीय वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द तैयाकर कर लेंगे।

ये भारतीय वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) में हैं। प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक एस एस वासन की अगुआई में ये टीम काम कर रही है और इस कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचने की बात भी सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानि CSIRO की एक हाई सिक्योरिटी लैब में इस पर रिसर्च जारी है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के डॉर्टी इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने एक व्यक्ति के सैंपल से मिले वायरस को आइसोलेट करने में सफलता पाई है। एस एस वासन ने बताया कि उनकी लैब फिलहाल वायरस स्टॉक को बढ़ाने में काम कर रही है।

अगर इस वैक्सीन ( Vaccine ) को एस एस वासन की टीम फाइनल रूप दे देती है और ये पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो कोरोना वायरस के खिलाफ एक बड़ी जीत साबित हो सकती है। गौरतलब, है कि चीन के वुहान शहर से इस वायरस की शुरुआ हुई। वहीं अब तक इससे चीन में लगभग 564 लोगों के मरने की बात सामने आई है। ऐसे में ये विश्वभर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Published on: