2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम को हुआ ‘कोरोना वायरस’, बच्चे की हालत देख फूट-फूटकर रोने लगा डॉक्टर

चीन के वुहान शहर से हुई कोरोना वायरस की शुरुआत बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 6 Feb 2020, 11:51 AM IST

baby child got corona virus the doctor started crying after seeing the condition

baby child got corona virus the doctor started crying after seeing the condition

नई दिल्ली:कोरोना वायरस ( Coronavrius ) ने लगभग पूरी दुनिया को अपना शिकार बना रखा है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस वायरस ने हर किसी को परेशान कर रखा है। चीन से आने वाले हर शख्स पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं इन सबके बीच एक मासूम बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है क्योंकि वो कोरोना वायरस से पीड़ित है। ये देखकर डॉक्टर भी रोने लगा।

प्रेमिका का पति घर पहुंचा जल्दी तो खिड़की से लटका 'अधनंगा प्रेमी', वीडियो वायरल

क्या है वीडियो में

दरअसल, फेसबुक ( Facebook ) पर 'Evergreen' पेज से ये वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'वुहान चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बच्चा'। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे को कमरे में बंद करके रखा है। बाहर की तरफ शीशा लगा है, जहां से नजर आ रहा है कि बच्चा खेल रहा है। लेकिन जब डॉक्टर बच्चे को देखता है तो उसकी आंख में आंसू आ जाते हैं और वो खुद को रोने से नहीं रोक पाता। ऐसे में डॉक्टर पीछे मुड़ता है और रोने लगता है। अब बच्चे की ऐसी हालत देखकर भला किसी को रोना नहीं आए। जो बच्चा अभी इस दुनिया में आया ही है और उसे कोरोना वायरस हो गया। सोचकर ही दर्द होता है।

चीन ने बनाया था वायरस!

दरअसल, चीन ( China ) जीन्यूज वेब साइट के मुताबिक, ये वायरस किसी मार्केट से नहीं बल्कि पी4 लैब से आया था। चीन के वुहान शहर में ये लैब स्थित है। वुहान शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी। अकेल चीन में अब तक लगभग 425 लोगों की मौत हो गई है। वेबसाइट की मानें तो इस वायरस के पीछे वैज्ञानिक डेयिन ग्यो का हाथ है। इसी वैज्ञानिक ने ये वायरस बनाया है। साइट के मुताबिक, चीन के उप-राष्ट्रपति वांग किशान ने इस वायरस अटैक का आदेश दिया था। इस खबर के सामने के बाद से चीन की सरकार और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना इसके लिए अमेरिका पर आरोप लगा रही है। पार्टी का आरोप है कि कोरोना वायरस को अमेरिका ने तैयार किया है। वेबसाइट के मुताबिक, चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी ने ये माना है कि ये वायरस किसी मार्केट से नहीं आया है। यही नहीं चीन ने ये भी माना है कि ये बायोलॉजिकल वैपंस प्रोग्राम का हिस्सा था। वेबसाइट के मुताबिक, कोरोना वायरस का पहना मामला भी वुहान शहर से ही सामने आया था। वहीं कुछ समय पहले चीन के उप राष्ट्रपति ने वुहान का सीक्रेट दौरा भी किया था।