विज्ञान और टेक्नोलॉजी

3000 साल पुरानी ममी से आ रही थी गाने की आवाज, वैज्ञानिकों ने की रिकॉर्डिंग

Sound Recording of Mummy : यूके के लीड्स सिटी म्यूजियम में रखी है यह ममी, इसका नाम नीसियामुन है वैज्ञानिकों ने आवाज सुनने के लिए ममी की सीटी स्कैन करके बनाई थी वोकल कॉर्ड

2 min read
Jan 28, 2020
Sound Recording of Mummy

नई दिल्ली। हॉलीवुड मूवीज में अक्सर आपने ममी (Mummy) को लेकर कई डरावनी घटनाएं देखी होगी। पिछले कुछ समय पहले इस विषय पर एक फिल्म भी आई थी। मगर रुपहले पर्दे पर फिल्माए गए ये दृश्य हकीकत में तब्दील हो सकते हैं। इस बात का अंदाजा शायद ही किसी को होगा, लेकिन वैज्ञानिकों (scientists) ने हाल ही में 3000 साल पुराने एक ममी से कुछ आवाजें आते सुनी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इसे रिकॉर्ड भी किया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यह आवज काफी वायरल हो रही है।

यह रहस्यमयी ममी यूके में स्थित लीड्स सिटी म्यूजियम (museaum) में रखी है। ये 3000 साल पुरानी है। इसका नाम नीसियामुन है। बताया जाता है यह शख्स मिस्र के राजा फैरो रामसेस-11 के समय का पुजारी और पत्रकार था। नीसियामुन अपने राजा के लिए खबरें लाता था और उनके लिए धार्मिक गीत गाता था। वैज्ञानिकों का दावा है कि वे जब भी इस ममी के पास से गुजरते थे तो उन्हें अजीब-सी आवाजें (weird sounds) आती थी। तब उन्होंने इसे रिकॉर्ड करने का फैसला लिया था।

ममी की आवाज रीक्रिएट करने वाले वैज्ञानिक डेविड होवार्ड ने बताया कि ममी की आवाज को सुनने के लिए उसके गले की सीटी स्कैनिंग की गई। इसके बाद थ्रीडी प्रिंटर से उसका वोकल कॉर्ड (आवाज वाली नली) बनाया गया। चूंकि सीटी स्कैन में पता चला कि नीसियामुन की जीभ का कुछ हिस्सा गायब था। इस वजह से आवाज की नली को भी वैसा ही बनाया गया। जब ममी के आवाज की रिकॉर्डिंग की गई तो गले से कराहने की आवाज सुनाई दी। वैज्ञानिकों के अनुसार ममी की आधी जीभ कहां है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इसलिए उसकी आवाज साफ नहीं आ रही है।

Published on:
28 Jan 2020 11:52 am
Also Read
View All