विज्ञान और टेक्नोलॉजी

मस्तिष्क के आकार जैसी है ये रेडियो दूरबीन, इसको बनाने की ये है वो वजह

कैम्ब्रिज के वैज्ञानिकों ने बनाया एक नया उपकरण रेडियों दूरबीन स्क्वायर का नाम दिया गया अंतरिक्ष वैज्ञानिक अधित तेज गति कर सकेंगे आकाश का सर्वेक्षण
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2019, 1:15 PM IST
radio
मस्तिष्क के आकार जैसी है ये रेडियो दूरबीन, इसको बनाने की ये है वो वजह

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने दुनिया का एक एेसा रेडियो ( radio )दूरबीन तैयार किया है, जिसकी मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिक अप्रत्याशित रूप से अाकाश में अच्छे तरीके से नजर रख पायेगें। इतना ही नहीं किसी भी मौजूद प्रणाली के मुकाबले यह अधिक तेजी से सर्वेक्षण भी कर पायेंगे। इस बात की पुष्टि अनुसंधानकर्ताओं की ओर से की गई है। बता दें कि इस रेडियों दूरबीन स्क्वायर किलोमीटर को एरे के मस्तिष्क ( brain ) की तरह डिजाइन किया गया है।

हालांकि इस उपकरण को कैम्ब्रिज के वैज्ञानिकों ने बनाया है। जिन्होंने रेडियों दूरबीन स्क्वायर को तैयार करने के लिए एसकेए के साइंस डाटा प्रोसेस कंसोर्टियम की मदद से इंजीनियरिंग (engneering )डिजाइन को पूरा किया है। साथ ही एसकेए की दूरबीन से मिलने वाले विशाल आकड़ों की समीक्षा कर तैयार किया गया है ये दो कंप्यूटरों में से एक की डिजाइन में पांच वर्षों लगाने के बाद इस काम को पूरे होने के संकेत माने जा रहें हैं।

एसकेए ओर्गनाइजेशन के एसडीपी के परियोजना प्रबंधक मौरिजियो मिक्कोलिस ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि एसडीपी के कंप्यूटर (computer)का कुल गणना क्षमता शक्ति करीब 250 पीफ्लोप है और यह दुनिया के वर्तमान सबसे तेज सुपर कंप्यूटर आईबीएम के समिट से 25 फीसद तेज है.’’

Published on: