सीहोर

AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसदों पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- ‘सत्यानाश हो जाएगा’

Digvijaya Singh Lashes : राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों सीहोर प्रवास हैं। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सातों सांसदों पर जमकर तीखा निशाना निशाना साधा है।

2 min read
AAP छोड़ भाजपा में गए सांसदों पर भड़के दिग्विजय सिंह (Photo Source- Patrika)

Digvijaya Singh Lashes : राज्य सभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इन दिनों सीहोर प्रवास हैं। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत सातों सांसदों पर जमकर तीखा निशाना निशाना साधा है। उन्होंने विशेष रूप से आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों को लेकर कड़ी टिप्पणी की है।

दिग्विजय सिंह ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी के जो सांसद अपनी निष्ठा बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, जल्द ही उनका सत्यानाश हो जाएगा। उन्होंने दलबदल की राजनीति को लेकर अपनी नाराजगी स्पष्ट रूप से जाहिर की है। उन्होंने बागी नेताओं का सत्यानाश होने तक का दावा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

जमानत के बावजूद इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम, राजा रघुवंशी मर्डर केस में कोर्ट ने रख दी बड़ी शर्त

'AAP सांसदों का होगा सत्यानाश'- दिग्विजय

​दिग्विजय सिंह ने तल्ख टिप्पणी करते हुए ये भी कहा कि, अपनी निष्ठा बदलकर भाजपा में जाने वाले AAP सांसदों का सत्यानाश हो जाएगा। दलबदल को लेकर भी उन्होंने कड़ी निंदा की और नाराजगी जताई। साथ ही महिला आरक्षण पर भी बड़ी बातें कहीं।

महिला आरक्षण बिल की मंशा पर सवाल

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि, 'महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है और इस मुद्दे पर लगातार झूठ बोल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार सच्चाई में इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तो इसे भविष्य के बजाय तत्काल लागू करना चाहिए।' दिग्विजय सिंह ने महिला आरक्षण बिल को भाजपा का छलावा ठहराया। उन्होंने कहा कि 'आरक्षण टालने के लिए कभी परिसीमन तो कभी जनगणना का बहाना बनाया जा रहा है। अगर नीयत साफ है तो भाजपा इसे कई साल पहले ही लागू कर सकती थी। जब मौजूदा समय में स्थिति में ही आरक्षण दिया जा सकता है, तो देरी क्यों, सरकार को चाहिए कि, यूपी विधानसभा चुनाव से इसकी शुरुआत कर दे।'

'यूपी चुनाव से हो आरक्षण की शुरुआत'

उन्होंने सुझाव दिया कि, आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ही इस आरक्षण की शुरुआत होनी चाहिए।कर देनी चाहिए। दिग्विजय ने ये भी कहा कि, 'परिसीमन और जनगणना जैसे तर्क केवल देरी करने के बहाने हैं। मौजूदा परिस्थितियों में भी आरक्षण लागू होना पूरी तरह संभव है, लेकिन सरकार इसे लटकाना चाह रही है।'

'भाजपा में जाने वाले सांसदों का होगा सत्यानाश'- दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने भाजपा में शामिल होने वाले दलबदलू नेताओं और केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। आप सांसदों के भाजपा में जाने पर दिग्विजय सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, 'जो सांसद अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में गए, जल्द ही उनका सत्यानाश हो जाएगा।'

Published on:
29 Apr 2026 08:34 am
Also Read
View All