सात किलोमीटर पैदल मां जगदम्बे के दरबार पहुंचकर चढ़ाई चुनरी
सीहोर@ राधेश्याम राय की रिपोर्ट....
नवरात्र के चलते जिले भर में माता के भक्त चुनरी यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान रेहटी में 300 फीट, नसरुल्लागंज 51 मीटर, दोराहा में भी 51 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में माता के भक्त शामिल हुए।
क्षेत्र में नवरात्रि पर्व नसरुल्लागंज सहित अंचल में में धूमधाम से मनाया जा रहा है माता रानी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा अलग-अलग जतन किए जा रहे हैं। कोई निराहार व्रत रख रहा है तो कोई फलफ्रुट खाकर 9 दिन व्रत रख रहा है तो कोई अपने शरीर पर ज्वारे उगा कर माता रानी की आराधना कर रहा है।
इसी कड़ी में मातारानी के भक्तों ने विशाला चुनरी यात्रा निकाली। पैदल सात किलोमीटर चलकर माता के दरबार पहुंचकर मां जगदम्बे को चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
नगर के अग्रवाल समाज के द्वारा विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा गांधी चौक, छोटा बाजार राम मंदिर से प्रारंभ हुई। यह चुनरी यात्रा 7 किलोमीटर का सफर तय कर ग्राम नेहरू गांव पहुंची।
चुनरी यात्रा में महिलाएं अधिक संख्या में नजर आई जो पैदल यात्रा कर ग्राम नेहरू गांव माता के दरबार में पहुंची यहां विराजित माता रानी को चुनरी उड़ाई। इसके बाद महा आरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया।
सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष माता रानी के जयकारों के साथ भजन और नृत्य करते हुए इस यात्रा में चल रहे थे। यात्रा के दौरान भक्त माता अम्बे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए नगरवासियों पुष्पवर्षा कर रहे थे, जगह-जगह स्टाल लगाकर उन्हें जलपान भी कराया जा रहा था।
मंदिरों में लग रही श्रृद्वालुओं की भीड़...
शारदीय नवरात्र पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली जा रही है। नवरात्र के इस अवसर पर मंदिरों को सजाया गया है। बड़े मंदिरों से लेकर मोहल्लों तक के मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजे हुए हैं। श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों ने सुबह-शाम की आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।