20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीहोर में भीषण सड़क हादसा, खाई में पलटा तेल से भरा टैंकर, गाड़ी मालिक की मौत

Sehore Road Accident : देलावाड़ी घाट पर इछावर से भोपाल जा रहे तेल से भरा ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में गाड़ी मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। डायल-112 टीम ने कड़ी मशक्कत से शव ट्रक के नीचे से निकाला।
2 min read
Google source verification
Sehore Road Accident

हादसे के बाद खाई में पलटा टैंकर (फोटो सोर्स : Patrika)

Sehore News :मध्य प्रदेश में प्रशासन की तमाम मुस्तैदियों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि, यहां हर रोज सैकड़ों लोग रफ्तार की चपेट में आकर सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से दर्जनों लोग अपनी जान तक गवा रहे हैं। ऐसा ही एक भीषण हादसा रविवार को सूबे के सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट से सामने आया है।

आपको बता दें कि, मार्ग पर इछावर से भोपाल की ओर जा रहा घरेलू तेल खाद्य तेल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे स्थित गहरी खाई में पलट गया। इस भीषण हादसे में टैंकर सवार युवक की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इन्हीं में से किसी शख्स ने पुलिस को सूचना दी।

​डायल - 112 की टीम पहुंची मौके पर

​इधर, घटना की जानकारी लगते ही डायल - 112 एफआरवी 18, थाना रेहटी की टीम तुरंत हरकत में आई। सूचना प्राप्त होते ही एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी बिना समय गंवाए घटनास्थल पहुंचे। दुर्घटनास्थल पर स्थिति अत्यंत विकट थी, जहां ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और ट्रक सवार उसमें फंसा हुआ था।

डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया

​डायल - 112 के जांबाज स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला और तत्काल डायल - 112 वाहन की सहायता से उसे शासकीय अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

​जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। डायल - 112 की तत्परता और एएसआई ताबिश खान और पायलट कपिल रघुवंशी की मुस्तैदी की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।