सीहोर

BJP विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस कार्यकर्ता को सरेआम दी गाली, देखें वीडियो

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से भाजपा विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक सुदेश राय(BJP MLA Sudesh Rai Abusive Video) सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता को गाली देते नजर आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Sep 02, 2025
BJP MLA Sudesh Rai abusive video viral
BJP MLA Sudesh Rai abusive video viral (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से भाजपा विधायक सुदेश राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक सुदेश राय(BJP MLA Sudesh Rai Abusive Video) सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ता को गाली देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोमवार को जिले में स्थित कांग्रेस कार्यलय के सामने भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है थे। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। ये झड़प जल्द ही हाथापाई में तब्दील हो गई। इसी दौरान आपा खोते हुए बीजेपी विधायक ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को गाली देनी शुरू कर दी।

देखें वीडियो

पीएम मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी को गाली दिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसी दौरान भाजपा विधायक सुदेश राय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वे थाना कोतवाली टीआई और अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गाली देते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे शेयर कर सवाल उठाया कि संस्कार और संस्कृति का दावा करने वाली भाजपा इस हरकत पर कब कार्रवाई करेगी।

कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज

सीहोर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ। झड़प के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस घेराव की चेतावनी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने आरोप लगाया कि महिला मोर्चा का शांतिपूर्ण प्रदर्शन बाधित किया गया।

Published on:
02 Sept 2025 01:30 pm