सीहोर

एमपी में बच्चे पर आई मुसीबत तो मर्दानी बनी मां, दुम दबाकर भागे बदमाश

MP News: मां के विरोध के चलते बदमाशों के मंसूबे नाकाम हो गए, बच्चा चोरी कर ले जाना चाहते थे बदमाश।

2 min read
Feb 16, 2026
Brave mother fights off miscreants to save her child

MP News: बच्चों पर मुसीबत आए तो मां उनकी ढाल बन जाती है और हर आने वाले खतरे से बच्चों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देती है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सामने आया है। घटना इछावर की है जहां बच्चे को बचाने के लिए एक मां बदमाशों से भिड़ गई। मां ने बदमाशों से संघर्ष किया और आखिरकार मां की हिम्मत बदमाशों पर भारी पड़ी। बदमाश अपने मंसूबों में नाकामयाब हो गए और दुम दबाकर मौके से मजबूरन भाग निकले।

ये भी पढ़ें

पैरों से लिपटकर बच्चे कहते रहे, ‘पापा ऐसा मत करो, रुक जाओ’, लेकिन नहीं माना पिता..

बच्चे को बचाने मर्दानी बनी मां

सीहोर जिले के इछावर के तोरनिया गांव में रहने वाली लक्ष्मीबाई अपने चार साल के बेटे को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई। लक्ष्मीबाई ने बताया कि वो घर में थीं और चार वर्षीय बेटा यूनिक वर्मा बाहर खेल रहा था। उसी समय दो अज्ञात युवक चेहरा बांधकर बाइक से आए। कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर एक युवक बाइक के पास रुक गया, जबकि दूसरा बच्चे के पास आकर उसे ले जाने लगा। उसने जैसे ही युवक को बच्चे को ले जाते देखा तो वो तुरंत बच्चे के पास पहुंची। इतनी देर में बाइक के पास खड़ा युवक भी आ गया और दोनों बदमाशों ने उससे झूमाझटकी और मारपीट शुरु कर दी। लक्ष्मी परिजन को आवाज लगाने लगी तो मुंह दबा दिया। काफी देर संघर्ष के बाद जब बदमाशों को लगा कि वह कामयाब नहीं हो पाएंगे और उल्टा पकड़े जाएंगे तो बाइक से भाग गए।

पुलिस को शिकायत का इंतजार

Brave mother fights off miscreants to save her childमां लक्ष्मीबाई की हिम्मत के चलते बदमाशों के मंसूबे नाकामयाब हो गए और बच्चा चोरी की कोशिश पूरी नहीं हो पाई। लक्ष्मीबाई की हिम्मत की चर्चा गांव ही नहीं पूरे इलाके में हो रही है। वहीं थाना प्रभारी पंकज वाडेकर का कहना है कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, लिखित में शिकायत नहीं की गई है और अगर लिखित में शिकायत आती है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सब्जी में दोगुनी मिर्ची डालती थी बहू, सोने नहीं देती थी, परेशान होकर 95 साल के ससुर ने…

Published on:
16 Feb 2026 05:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर