सीहोर

कांग्रेसियों ने रोका कृषि मंत्री का काफिला! शिवराज सिंह बोले- ‘हम तो मामा हैं यार…सबकी सुनते हैं’

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में कांग्रेसियों ने मुआवजे और फसल बीमा की समस्याओं को लेकर शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोक लिया।
less than 1 minute read
Oct 06, 2025
shivraj singh chouhan

MP News: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बिलकिसगंज में शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को कांग्रेसियों ने रोक लिया था। कांग्रेस नेताओं ने मुआवजे और फसल बीमा की समस्याओं को लेकर विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा था। इसी दौरान शिवराज सिंह जुदा अंदाज देखने को मिला।

हम तो मामा हैं यार...सबकी सुनते हैं- शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शासकीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने गांधीगिरी का सहारा लेते हुए कृषि मंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया। काफिला रोके जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तो मामा हैं यार, जहां कहते हैं रुकते हैं, सबकी सुनते हैं। पहले बात हो जाने दो, फिर नारे लगाना। शिवराज सिंह चौहान की यह बात सुनकर मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता मुस्कुराने लगे।

शिवराज सिंह ने दिया मदद का आश्वासन

कांग्रेस नेताओं की बात सुनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने की बात भी कही।

पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र पटेल ने किसानों की समस्या के बार में शिवराज सिंह चौहान के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। न तो सीहोर के किसानों को मुआवजा मिला है और न ही फसल बीमा का लाभ मिल रहा है। अधिकारी खेतों में सर्वे करने आते हैं, लेकिन किसानों के खातों में अभी तक कोई राशि नहीं आई है।

Updated on:
06 Oct 2025 04:52 pm
Published on:
06 Oct 2025 04:52 pm