सीहोर

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, 17 फरवरी को होगा बड़ा कार्यक्रम

Pandit Pradeep Mishra- पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम आएंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

2 min read
Feb 02, 2026
17 फरवरी को सीहोर में होने वाले कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल होंगे। फोटो-पत्रिका

Pandit Pradeep Mishra- महाशिवरात्रि पास आ गई है और इसी के साथ महोत्सव की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। इस मौके पर सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हर वर्ष की तरह इस साल भी रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा के तत्वावधान में यह महोत्सव 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी तक चलेगा। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से इस बार कुबेरेश्वर धाम में ‘ग्रीन शिवरात्रि’ मनाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव के सातों दिन यहां प्रमुख संत आएंगे। 17 फरवरी को पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी कुबेरेश्वर धाम आएंगे।

रुद्राक्ष महोत्सव में आनेवाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सीहोर के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत की जा रही है। पूरे परिसर में 256 हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुबेरेश्वर धाम से रेलवे स्टेशन तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी का यह स्टेशन बनेगा रेलवे का नया सेंटर, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान की ट्रेनों को जोड़ेगा

कुबेरेश्वर धाम आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल पक्का पंडाल बनाया गया है। 1 लाख 80 हजार स्क्वायर फीट के इस पंडाल में एक साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु बैठ सकेंगे। कुबेरेश्वर धाम में उन्हें सिर्फ 5 रुपए में 1 लीटर पानी की बोतल मिलेगी। श्रद्धालुओं के भोजन के लिए 10 एकड़ में भोजनशाला तैयार की गई है।

देश-प्रदेश के मंत्री, सांसद-विधायक व अन्य विशिष्ट अतिथि आएंगे

सात दिनी रुद्राक्ष महोत्सव में देश-प्रदेश के मंत्री, सांसद-विधायक व अन्य विशिष्ट अतिथि आएंगे। रोज अलग-अलग प्रमुख संत भी कार्यक्रम में शामिल होने कुबेरेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसी क्रम में 17 फरवरी को बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी यहां आएंगे।

रुद्राक्ष महोत्सव इस बार वस्तुत: पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक अभियान

रुद्राक्ष महोत्सव इस बार वस्तुत: पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक अभियान बन गया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि भगवान शिव प्रकृति के आराध्य हैं, इसलिए शिवरात्रि को पर्यावरण से जोड़ा गया है। इस दिन दुनियाभर में एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। विटठलेश सेवा समिति के माध्यम से यह काम किया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु संकट को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं से अपने घर या आसपास एक पौधा लगाने का आग्रह किया है।

Updated on:
02 Feb 2026 03:39 pm
Published on:
02 Feb 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर