सिवनी

नेपाल में गूंजे भारत माता के जयकारे, एमपी की महिलाओं का किया सम्मान

नेपाल सुरक्षा बल के जवानों ने एक सी वेशभूषा में तैयार मातृ शक्तियों से जय हिंद बोलकर सैल्यूट किया.

2 min read
Dec 10, 2021
नेपाल में गूंजे भारत माता के जयकारे, एमपी की महिलाओं का किया सम्मान

सिवनी. राष्ट्र व जनसेवा में जुटी मातृशक्तियों के सतत प्रयास को देश के विभिन्न प्रदेशों से मिल रही सराहना के बाद अब पड़ोसी देश नेपाल में सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुम्बनी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण विद् डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने की, जो कि ऐसे व्यक्ति हैं, जो पीपल नीम तुलसी अभियान के जनक होने के साथ वृक्ष, नदी, पहाड़ बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं, इनके अथक प्रयासों से आयोजित इंटरनेशनल इनवायरमेंट अवार्ड में अनेक राज्यों से आए पर्यावरण प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इसी सम्मान श्रंखला संगठन भी शामिल था।


आयोजन में नेपाल सरकार की ओर से मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आर्थिक मामला एवं सहकारी मंत्रालय लुम्बनी प्रदेश से मंत्री सुषमा यादव, पर्यावरण वन मंत्रालय से प्रमुख सचिव पशुपतिनाथ कोइराला, मेयर लुम्बनी प्रदेश मनमोहन चौधरी, अवधेश कुमार त्रिपाठी विकास कोष लुम्बनी आदि ने शिरकत की।

भारत नेपाल मैत्री को प्रगाढ़ बनाने ही अच्छी पहल
कार्यक्रम में मातृ शक्तियों द्वारा सभी अतिथियों को तिरंगे के साथ अपने ब्रोशर भेंट किये गए। संगठन का ध्येय और उद्देश्य की सभी अतिथियों ने खूब सराहना की एवं हमेशा साथ देने की बात कही। संगठन ने भी अपने उद्बोधन में भारत नेपाल मैत्री को और प्रगाढ़ बनाने के लिए इस आयोजन को एक अच्छा संकेत बताया।

जय हिंद बोलकर किया सैल्यूट
कार्यक्रम के अंत में नेपाल राष्ट्रीय गान को नेपाली भाषा में गाया गया तो वही भारत के राष्ट्रीय गान को हिंदी में गाकर एक बेहतरीन माहौल बनाया गया, जहां मातृ शक्तियों के साथ भारत माता की जय के जयकारों से पूरा हाल ऊर्जामयी बन गया था। दो दिन के इस शानदार आयोजन में पहले दिन नेपाल सरकार के कुछ प्रहरियों ने लुंबनी प्रदेश के कुछ स्थानों का भ्रमण कराया जहां बैठकर प्रकृति के प्रति आत्म चिंतन किया गया एवं दूसरे दिन सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात नेपाल सुरक्षा बल के जवानों ने एक सी वेशभूषा में तैयार मातृ शक्तियों से जय हिंद बोलकर सैल्यूट किया और पुन: नेपाल आने का आमंत्रण दिया।

Published on:
10 Dec 2021 02:55 pm
Also Read
View All