31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में सात हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी भी गिरी 11 हजार

अमेरिकी डॉलर के भाव बढऩे और वायदा बाजार की तेजी मंदी के चलते सोने और चांदी के भाव काफी कम हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Dec 2021, 2:14 PM IST

Gold Silver Price

Gold Silver Price

नीमच. पिछले साल की तुलना में इस साल सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट आंकी जा रही है। जो सोना पिछले साल इन दिनों 56 हजार रुपए तोला था, वह वर्तमान में 49 हजार रुपए दस ग्राम के दाम पर बिक रहा है। वहीं जो चांदी गत वर्ष 74 हजार रुपए किलो थी, वह अब करीब 62 हजार रुपए किलो बिक रही है। ऐसे में उन ग्रहाकों को इस समय फायदा होगा, जो सोने और चांदी की खरीदी करेंगे।

डालर चढऩे से सोने के दाम पर दबाव

सोने व चांदी के दाम में आज बढ़त देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गोल्ड-सिल्वर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी डॉलर के ऊपर चढऩे के चलते कुछ समय से गोल्ड पर दबाव देखा जा रहा है और इसमें कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा था, लेकिन आज सोना और चांदी दोनों ही ऊपरी लेवल पर ट्रेड करते देखे जा रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के फरवरी वायदा के दाम 62 रुपए या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 49,300 रुपये प्रति ग्राम पर दिख रहे है। पिछले वर्ष सोने ने 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का हाई छू लिया था और इस समय सोना ऐतिहासिक लेवल से 7000 रुपए सस्ता मिल रहा है। वर्तमान की बात करें तो बुलियन मार्केट के जानकारों का कहना है कि सोना इस समय खरीदारी के लिए आकर्षक लेवल पर बना हुआ है और इसमें निवेश के उद्देश्य से भी पैसा लगाया जा सकता है।


डिमांड के कारण चांदी की चमक और बढ़ी
सिल्वर मेटल या चांदी के दाम आज 57 रुपए या 0.09 फीसदी की तेजी पर है और एमसीएक्स पर इसका मार्च वायदा 62,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। इंडस्ट्रीज से आ रही डिमांड भी चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे का बड़ा कारण है। जहां तक घरेलू डिमांड की बात करें तो शादियों के सीजन के चलते सोने और चांदी दोनों में ही खरीदारी देखी जा रही है ।

एमपी के इस किले में सहस्त्रबाहु ने रावण को किया था कैद

डॉलर के भाव चढ़े हैं

इन दिनों अमेरिकी डॉलर के भाव बढऩे और वायदा बाजार की तेजी मंदी के चलते सोने और चांदी के भाव काफी कम हुए हैं। गत माह में जहां सोने के दाम 49700 था, वह 49300 हो गया है और चांदी 65 हजार रुपए थी, अब 62800 रुपए किलो हो गई है। गत वर्ष में इस समय सोने का भाव 56 हजार प्रति तोला था, वहीं चांदी 74 हजार रुपए प्रति किलोग्राम थी।

संदीप चौधरी, अध्यक्ष सराफा व्यापार संघ नीमच