सिवनी

पेंचवेली एक्सप्रेस को नैनपुर तक चलने के लिए जुलाई तक करना होगा इंतजार

Panchvalley Express: रेलवे हर साल एक जुलाई को प्रस्तावित ट्रेनों का समय-परिवर्तन करता है, ऐसे में उम्मीद है कि जुलाई में ही पेंचवेली एक्सप्रेस के नैनपुर तक संचालन का विस्तार होगा...।
less than 1 minute read
Jun 22, 2025
Panchvalley Express
फाइल फोटो

Panchvalley Express: मध्यप्रदेश के सिवनी व नैनपुर के लोगों का अभी और थोड़ा इंतजार पेंचवेली एक्सप्रेस के नैनपुर तक चलने के लिए करना पड़ेगा। दरअसल रेलवे बोर्ड ने पेंचवेली एक्सप्रेस के नैनपुर तक चलाने का निर्णय ले लिया है लेकिन आदेश के दस दिन बाद भी अब तक न ही पूरी समय-सारणी जारी की गई है और न ही तिथि निर्धारित हुई है। ऐसे में लोगों की बेसब्री बढ़ती जा रही है।

रेलवे हर साल एक जुलाई को प्रस्तावित ट्रेनों का समय-परिवर्तन करता है। ऐसे में रेलवे के जानकारों का कहना है कि पेंचवेली एक्सप्रेस को भी एक जुलाई से ही विस्तार दिया जाएगा और नैनपुर तक इसका परिचालन होगा। ऐसे में अभी सिवनी जिले वासियों को एक हफ्ते और इंतजार करना होगा। पेंचवेली एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटनेंस इंदौर में होगा। वहीं इंड मेंटेनेंस नैनपुर में किया जाएगा। इसके अलावा इस ट्रेन का कामर्शियल स्टॉपेज केवलारी, भोमा में दिया गया है। शेष शेड्यूल आना बाकी है।

दूसरी तरफ रेलवे बोर्ड द्वारा सिवनी-बैतूल पैसेंजर ट्रेन को भी चलाने का निर्णय लेते हुए शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल को नए रैक की जरूरत पड़ेगी। अब तक पेंचवैली एक्सप्रेस के ही रैक का इस्तेमाल सिवनी-बैतूल पैसेंजर के परिचालन में किया जाता था।

Updated on:
22 Jun 2025 09:30 pm
Published on:
22 Jun 2025 09:30 pm