सिवनी

बाघ ने 20 वर्षीय युवक पर किया हमला, मौत

पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read
Nov 29, 2024

सिवनी. पेंच टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र के रूखड़ परिक्षेत्र में बावनथड़ी गांव के समीप जंगल में शुक्रवार को मवेशी चराने गए एक बीस वर्षीय युवक की बाघ के हमले से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बावनथड़ी ग्राम निवासी कृष्ण कुमार भलावी(20) शुक्रवार को जंगल के अंदर मवेशी चराने गया था। लगभग 12 बजे मवेशी लौटकर गांव में आ गए, लेकिन युवक नहीं आया। परिवार वालों को चिंता हुई और स्थानीय बीटगार्ड के साथ वह लडक़े को जंगल में खोजने गए। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल के अंदर खून के निशान मिले। थोड़ी दूर पर बाघ के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। लोगों के शोर मचाने पर बाघ निर्धारित जगह से जंगल के और अंदर चला गया। ग्रामीणों एवं परिजनों को पास में ही युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। वन अमले और ग्रामीणों ने पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शव को मृतक के घर लेकर पहुंचे। पेंच टाइगर रिजर्व के उप संचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Published on:
29 Nov 2024 06:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर