शहडोल

पुलिस से बचकर भागे 3 तस्करों की कुएं में डूबकर मौत, कार से बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ाया

MP News : माना जा रहा है कि, पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से भागे 3 युवकों की खेत में बने अंधे कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई है।

3 min read
कुएं से एक साथ तीन शव निकलने से फैली सनसनी (Photo Source- Input)

MP News : वैसे तो नशे के अवैध कारोबार उसके सौदागरों को सलाखों के पीछे ले जाता है। लेकिन, मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर इलाके में नशे की सौदागरी का काला कारोबार तस्करों की मौत का सबब बन गया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से भागे तीन युवकों की खेत में बने अंधे कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई है। रात के समय पुलिस से बचने के लिए गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ भागे तीन युवक अंधे में भागते-भागते एक कुएं में जा गिरे। मामले का खुलासा अगली सुबह उस समय हुआ, जब स्थानीय किसानों को एक साथ तीन शव कुएं में तैरते मिले।

घटना की शुरुआत जैतपुर थाना इलाके में आने वाले कामता कॉलेज तिराहे के पास हुई। यहां देर रात गश्त पर निकली डायल- 112 की टीम को सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त कार नजर आई। पुलिस जब कार के पास पहुंची तो उसमें कोई नहीं था। कार की अच्छे से छानबीन करने पर पुलिस को अंदर से 5 किलो से ज्यादा गांजा मिला, जिसे जब्त करते हुए पुलिस ने आसपास भी तलाशी की, लेकिन उन्हें कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। पुलिस उस नशीले पदार्थ को लेकर थाने लौट आई। लेकिन, असल मामला अगली सुबह से शुरु हुआ।

ये भी पढ़ें

महिला से अमानवीयता की हदे पार, सिर मुंडकर कपड़े फाड़े, पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया, 4 गिरफ्तार

कुएं में तैरती मिलीं 3 लाशें

कुएं से एक साथ तीन शव निकलने से फैली सनसनी (Photo Source- Input)

अगली सुबह नजदीक ही स्थानीय किसान कन्हैया लाल यादव ने पुलिस को सूचना दी कि, उनके खेत में बने कुएं में लाशें तैर रही हैं। किान की बात सुनकर न सिर्फ पुलिस दंग रह गई, बल्कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गौताखोरों की मदद से कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो अंदर से एक-एक करके 3 शव बरादम हुए। एक साथ कुएँ से तीन लाशें निकलने से लोगों को दहशत फैल गई। फिलहाल, तीनों शवों का पंचनामा बनाकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

तीनों मृतकों की हुई पहचान

वहीं, पुलिस तफ्तीश में मृतकों की पहचान बुढार में रहने वाले जिले के कुख्यात तस्कर रोहित शर्मा के रूप में हुई। वहीं, उसका साथी शहडोल निवासी तनुज शुक्ला और बुढार के एक अन्य निवासी सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई। माना जा रहा है कि, तीनों ही गांजा तस्करी में लिप्त थे। फिलहाल, इसकी जांच जारी है।

दुर्घटनाग्रस्त अज्ञात वाहन से मिला 5 किलो गांजा

कुएं से एक साथ तीन शव निकलने से फैली सनसनी (Photo Source- Input)

पुलिस के कथन के मुताबिक, उन्हें देर रात ही हादसे का शिकार अज्ञात वाहन से भारी माक्षा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। अब अगली सुब तस्करी के संदेहियों के शव मिलने से कहांनी में चौकाने वाला मोड़ आ गया। माना जा रहा है कि, देर रात गश्ती पुलिस की गाड़ी देख तस्करों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल अवस्था में खुद को बचाने के लिए तीनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागे। घबराहट और घने अंधेरे के कारण उन्हें सामने मौत बनकर खड़ा कुआं नहीं दिखा और वे सीधे उसमें जा गिरे। चोटिल होने के कारण वे तैरकर बाहर नहीं निकल सके और दम तोड़ दिया, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर एक एक करके कुएं से बाहर निकाला।

पोस्टमारटम रिपोर्ट करेगी खुलासा

इस पूरे मामले को लेकर एसडीओपी विकास पाण्डेय ने कहा कि, देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त मिली, जिसमें गांजा बरामद हुआ है। कार में सवार तीन युवक भागने के दौरान कुएं में गिर गए होंगे और पानी में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगामी जांच के आधार पर मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें

एमपी को झुलसाएंगी राजस्थान की गर्म हवाएं, 42 डिग्री पार हुआ पारा, हीटवेव का अलर्ट
Published on:
15 Apr 2026 11:55 am
Also Read
View All