शहडोल

दरिंदगी की हद है… मासूम के साथ किया ऐसा

पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Feb 16, 2018

दरिंदगी की हद है... मासूम के साथ किया ऐसा

शहडोल- जिले के सेजहाई गांव में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप हैरान ही नहीं रह जाएंगे, बल्कि आप भी सोच में पड़ जाएंगे की ये हो क्या रहा है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है वो भी छोटी सी मासूम के साथ। घटना देवलोंद थाने के सेजहाई गांव की है। जहां रिश्ते के चचेरे भाई ने ही पांच साल की मासूम के साथ ज्यादती की, मासूम को गंभीर हालत में ब्योहारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने सभी शर्मशार कर दिया है।
-----------------------------------

ये भी पढ़ें

मदद करने के बहाने करता था धोखाधड़ी, सक्रिय था पूरा गिरोह

छेड़छाड़ का आरोपी एएसआई पहुंचा जेल
मुरैना से शहडोल लेकर पहुंची टीम, बस में की थी छात्रा से छेड़छाड़

शहडोल- रीवा से शहडोल आ रही एमबीबीएस छात्रा से चलती बस में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी एएसआई को जेल भेज दिया गया है। सोहागपुर पुलिस की टीम आरोपी एएसआई को शहडोल लेकर पहुंची, जहां न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद जेल भेज दिया गया है। पीडि़ता रीवा से शहडोल बस से आ रही थी तभी रास्ते में ब्यौहारी से बस में एक वर्दीधारी युवक सवार होकर छेड़छाड़ करने लगा था।
आरेपी एएसआई पंचम सिंह गुर्जर ब्यौहारी में पदस्थ था। इसके पूर्व आरोपी मुरैना से स्थानांतरण पर 25 सितंबर 2017 को शहडोल आया था। आरोपी कोर्टपेशी के लिए बस से ब्यौहारी से शहडोल आया था, तभी बस में छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने पहचार के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी थी।

इनका कहना है
एएसपी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक पीडि़ता की शिकायत पर एएसआई को मुरैना से गिरफ्तार किया गया है। सोहागपुर पुलिस की टीम आरोपी को लेकर शहडोल पहुंची, जिसके बाद जेल भेज दिया है।

-----------------------------------

बस पलटी, सात यात्री घायल
रसमोहनी- बुढ़ार से जैतपुर जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक एमपी 18 पी.0108 बुधवार को मेन रोड बहगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस के अनुसार बताया गया हैे कि मिनी वस में आधा दर्जन यात्री सबार थे। जिसमे पैराबहरा निवासी महिला अमासिया बाई घायल हो गई। इसके अलावा आधा दर्जन यात्रियों को भी चोट आई है। बताया गया कि इस मार्ग की सड़क खराब है। जिसके चलते संभवत बस अनियंत्रित होकर पलटी है। घायल महिला अमसिया वाई ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

मध्यप्रदेश के इस नगरपालिका से जुड़ेंगे 11 नए गांव, बढ़ेगा शहर का दायरा
Published on:
16 Feb 2018 02:28 pm
Also Read
View All