
शहडोल - पिछले कुछ समय धोखे से एटीएम बदलकर अकाउंट से पैसे उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय था। संभाग में एटीएम बदलकर पैसे निकालने की कई घटनाएं सामने आ रहीं थीं। लेकिन अब पिछले कुछ समय से पुलिस को इस केस में कामयाबी मिल रही है। अब पुलिस धीरे-धीरे इस पूरे गिरोह को अपने गिरफ्त में ले रही है। कुछ दिन पहले ही अभी शहडोल पुलिस ने एटीएम बदलकर अकाउंट से पैसे गायब करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। और गिरोह के कई गुनहगारों को अपने गिरफ्त में लेकर पूंछताछ की थी। जहां कई बड़े राज सामने आए थे।
और अब गोहपारू थाना अंतर्गत सेंट्रल बैंक एटीएम में सर्वर डाउन के दौरान मदद की आड़ में एक युवती का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली टीआई विजय गोठारिया ने बताया कि विभा त्रिपाठी निवासी वार्ड क्रमांक 12 गोहपारू एटीएम से पैसा निकालने के लिए गई थी। पैसा न निकलने पर मौके पर मौजूद तीन युवकों ने मदद की बात करते हुए एटीएम बदल लिया था। पीडि़ता के घर पहुंचते ही खाते से 20 हजार रूपए निकल गए थे।
पुलिस मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी आशीष सिसोदिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पर आरोपी ने अपने दोस्त धीरज तिवारी, संस्कार पवार, शिवम उरमलिया के साथ मिलकर गिरोह चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष सिसोदिया अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम कार्ड बदलने का गिरोह चलाता था। कार्रवाई में एसआई भानूप्रताप सिंह, एएसआई राकेश सिंह बागरी, रामराज पांडेय, महेन्द्र शुक्ला की भूमिका रही।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने से संभाग में एटीएम बदलकर अकाउंट से पैसे पार करने की कई घटनाएं हुईं थी। लेकिन बहुत दिन तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी। लेकिन जब पुलिस को कामयाबी मिली, तो धीरे-धीरे सभी गुनहगार गिरफ्त में आते जा रहे हैं। एटीएम फर्जीवाड़े के कई बड़े गुनहगारों को पुलिस गिरफ्त में ले रही है। और उनसे पूछताछ में कई बड़े राज भी सामने आ रहे हैं।

Published on:
16 Feb 2018 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
