शहडोल

Shahdol Crime: घर में काम कर रही थी भाभी, छिपकर देवर ने ली तस्वीरें; सोशल मीडिया पर कीं वायरल

Devar Secretly Took Bhabhi Photos: देवर-भाभी के बीच लंबे सय से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद, एक ही परिसर में रहते हैं दोनों के परिवार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में लिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 4:01 PM IST
shahdol Devar Secretly Took Bhabhi Photos
shahdol Devar Secretly Took Bhabhi Photos, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Shahdol Devar Secretly Took Bhabhi Photos: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक देवर ने अपनी भाभी से बदला लेने के लिए ऐसी साजिश रची जिसे जानकर हर कोई हैरान है। घर में काम कर रही भाभी की देवर ने आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं और फिर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर भाभी को बदनाम कर दिया। देवर की करतूत का पता चलते ही भाभी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी देवर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। देवर-भाभी के बीच लंबे समय से जमीन विवाद होने की जानकारी भी सामने आई है।

चोरी-छिपे देवर ने लीं भाभी की तस्वीरें

घटना शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली केशवाही चौकी के एक गांव की है। यहां रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका देवर से जमीन विवाद चल रहा है और इसी कारण देवर ने उसे बदनाम करने के लिए घिनौनी साजिश रची। महिला का आरोप है कि जब वो घर के आंगन में काम कर रही थी, तब आरोपी देवर ने चोरी-छिपे उसकी निजता का उल्लंघन करते हुए आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर दिया है।

जमीन विवाद में देवर की घिनौनी करतूत

पीड़िता के मुताबिक जब तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उसे देवर की करतूत का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बुढार थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद की पुरानी रंजिश के चलते एक देवर ने अपनी भाभी से बदला लेने के लिए भाभी की तस्वीरें और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए थे, पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
15 Nov 2026, 4:01 PM IST
Published on: