
शहडोल- मंडला जिले में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी 24 अप्रैल मतलब मंगलवार को आ रहे हैं, जिसकी तैयारियां बड़ी जोरों से चल रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी मंडला जिले के रामनगर में आ रहे हैं। रामनगर मंडला से कुछ किलोमीटर दूर है। इस दौरान प्रधानमंत्री रामनगर में आयोजित आदि उत्सव के दौरान पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का उद्घाटन करेंगे।
जोर शोर से चल रही तैयारी
प्रधानमंत्री के मंडला आगमन पर तैयारी बड़ी ही तेजी से चल रही है, व्यवस्था में अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक लगे हुए हैं, यहां की जनता में भी खास उत्साह है, कि प्रधानमंत्री उनके जिले में पहुंच रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तैयारी में कोई चूक ना हो इस पर अधिकारी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
आदिवासी अंचल मंडला जिले में प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी आ रहे हैं, जहां वो आदि उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है। मंडला से लेकर रामनगर तक इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसके लिए भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले अधिकारी मंडला जिले में पिछले कुछ दिन से डेरा डाले हुए हैं।
होटल या लॉज नहीं हैं खाली
इतना ही नहीं सबसे बड़ी बात मंडला जिले में इस समय स्थिति ये है कि यहां एक भी होटल और लॉज खाली नहीं है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा के लिए बड़ी
संख्या में पुलिस के आला अधिकारी जिला मुख्यालय में डेरा डाले हुए हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आ रहे हैं इसलिए दूसरे शहरों से भी लोग यहां आकर डटे हुए हैं जिससे वो प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकें। लिहाजा पूरे शहर के सभी हॉटल, और सरकारी रेस्ट हाउस इन दिनों पूरी तरह से फुल हो गए हैं। शहर में आने वाले लोगों के ठहरने की किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अगर आप भी मंडला किसी काम से, या फिर कहीं घूमने जाने का प्लान इस दौरान करने की सोच रहे हैं, तो वहां रुकने की व्यवस्था पहले से करके जावें, क्योकि हॉटल और लॉज में वर्तमान समय में वहां एक भी जगह नहीं है। ऐसे में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।