इतना महंगा हो गया पेट्रोल, अब क्या करेंगे वाहन चालक
शहडोल- बदलते वक्त के साथ सबकुछ बदलता है, आम इंसान तो बदलता ही है, साथ ही उसका रहन सहन भी बदलता है, आज के समय में वाहन आम इंसान की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, और बिना पेट्रोल, गाड़ी का कोई मोल नहीं, ऐसे में पेट्रोल आम इंसान की बड़ी जरूरतों में से एक है,ऐसे में हर दिन पेट्रोल का दाम बढऩा, कई दिनों से अपने उच्च स्तर पर बने रहना, वाहन चालकों को मुश्किल में डाले हुए हैं, पिछले तीन दिन से हर दिन पेट्रोल के दाम में कुछ ना कुछ बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे पब्लिक परेशान है।