शहडोल

एक और अधूरी प्रेम कहानी? शहडोल में मिले युवक-युवती के शव

Youth Couple Bodies Found: परिजनों के सामने पुलिस ने शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा मामला।
less than 1 minute read
• •
Oct 19, 2026
shahdol news
love affair young man woman bodies found, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Grok)

Shahdol Youth Couple Bodies Found: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र क एक गांव में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में पेड़ पर युवक-युवती के शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती शहडोल की और युवक सीधी जिले का रहने वाला था।

पेड़ पर लटके मिले शव

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि खेत के पास एक आम के पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो दोनों की पहचान मृतका रीना बैरागी (22) निवासी जयसिंहनगर और किशोर कुमार (24) निवासी सीधी जिला के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और उनकी मौजूदगी में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

प्रेम प्रसंग की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेसिंग टीम से भी निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं। ग्रामीणों में भी युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग होने की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई हैरान है।

Updated on:
19 Oct 2026 09:25 pm
Published on:
19 Oct 2026 08:05 pm