शहडोल

नेवी अफसर ने खोजा था, आज से दुनिया देखेगी एमपी का ये आइलैंड, अब गोवा को भूल जाएंगे टूरिस्ट

MP Tourism: दो साल पहले बाणसागर डैम के बैकवाटर पर सरसी में खोजा गया था ये आइलैंड, आज सीएम मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, 1.25 करोड़ से संवर रहा, टूरिजस्ट को देगा गोवा जैसा मजा...
less than 1 minute read
Dec 14, 2024
MP Tourism

MP Tourism: नौसेना के रिटायर्ड अफसर राजेंद्र निगम ने दो साल पहले बाणसागर डैम के बैकवाटर पर सरसी में जिस आइलैंड की खोज की। वह अब खंडवा के हनुवंतिया जैसा पर्यटन स्थल बनकर तैयार हो गया है।

प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज इस पर्यटन स्थल की सुंदरता शनिवार से पूरी दुनिया देखेगी। 15 एकड़ में फैले इस आइलैंड रिसोर्ट का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार 14 दिसंबर को करेंगे। इसी के साथ यह पर्यटकों के लिए खुल जाएगा।

अपने खर्च पर ढूंढ़ा, तब केंद्र ने दिए 35 करोड़

रिटायर्ड अफसर निगम मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सलाहकार रहे हैं। 2022 में उन्होंने बाणसागर डैम के अंदर तीन चार टापू ढूंढे। अपने खर्च पर दो दिन की यात्रा के बाद रिपोर्ट बनाई। इसके बाद केंद्र सरकार ने 35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए।

ऐसी सुविधाएं, जो करेंगी रोमांचित

-सरसी आइलैंड पर 10 ईको हट्स, रेस्टोरेंट, जिम, कॉन्फ्रेंस हॉल, पार्क, एडवेंचर, स्पोट्र्स एक्टिविटी, स्पीड बोटिंग, वेडिंग डेस्टिनेशन और लाइब्रेरी की सुविधा है।

- 30 एकड़ का आइलैंड, इनमें 15 एकड़ पर हो चुका निर्माण। 1.25 करोड़ से रिसॉर्ट में स्वीमिंग पूल, लेडस्केपिंग व गोल्फ कोर्स बन रहा है।

- आइलैंड रिसॉर्ट तक बोट से 3-5 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसके लिए दो घाट मार्कण्डेय व इटमा शुरू।

    Updated on:
    14 Dec 2024 09:17 am
    Published on:
    14 Dec 2024 09:17 am