
MP Weather Update: जम्मू-कश्मीर से आ रही सर्द हवा की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.6 से बढक़र 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले दो दिन की तुलना में सर्दी कम रही और धूप ने भी राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार जताए हैं। अगले हफ्ते कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे जेट स्ट्रीम हवा व उत्तर हवा चलना बंद होगी। इससे सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन तीसरे हफ्ते में कोहरा दस्तक दे सकता है।
दिन में उत्तरी हवा शांत रहने से तेज धूप निकली, जिससे दोपहर में काफी राहत रही। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग दिन में धूप में खड़े नजर आए। सूर्य अस्त होने के बाद सर्दी बढ़ गई। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
समय - तापमान
05:30 08.4
08:30 09.2
11:30 19.6
14:30 23.4
17:30 18.2
Updated on:
14 Dec 2024, 8:10 AM IST
Published on:
14 Dec 2024, 8:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.