शहडोल

खेल-खेल में नौनिहाल पढ़ेंगे लोकतंत्र का पाठ

प्रत्येक शनिवार को बूथ, ब्लाक व जिला मुख्यालयों में निकाली जाएगी रैली, स्वीप प्लान के तहत निर्वाचन संबंधी विषयों पर होंगी कई प्रतियोगिताएं

2 min read
Sep 01, 2018
खेल-खेल में नौनिहाल पढ़ेंगे लोकतंत्र का पाठ

शहडोल. प्रशासन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करके नौनिहालों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएगा। स्कूलों में इस तरह की गतिविधियां आयोजित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ये कार्यक्रम स्वीप प्लान के तहत जिले के सभी हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में होंगे। इसके निर्देश डीईओ एवं सहायक नोडल अधिकारी ने जारी कर दिए हैं। स्वीप प्लान की गतिविधियों में निबंध लेखन, क्विज, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। यह प्रतियोगिताएं विद्यालय, विकास खंड व जिला स्तर पर आयोजित की जानी है। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को सायं 4 बजे बूथ, ब्लाक व जिला स्तर पर रैली निकाली जानी है। जिसके लिए सभी विद्यालय के प्राचार्यों को जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्ययोजना जारी किया गया है।


अलग-अलग दिन होंगी प्रतियोगिताएं
स्वीप प्लान की गतिविधियों के तहत कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में तीन स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। जिसमें विद्यालय स्तर पर 6 व 7 सितम्बर को, विकासखंड स्तर पर 10 व 11 सितम्बर को व जिला स्तर पर 19 सितम्बर को प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार को सायं 4 बजे मतदाता जागरुकता अभियान रैली निकालने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
इन विषयों पर होगी प्रतियोगिता
स्वीप प्लान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए पांच विषय नियत किए गए हैं। जिसमें भारत वर्ष महिला सशक्तिकरण से लोकतंत्र मजबूत होगा, लोकतंत्र की मजबूती की पहली कड़ी वोटर लिस्ट में नाम तथा पहचान पत्र होगा, युवाओं के मतदान प्रक्रिया में भागीदारी लोकतंत्र के सफलता का परिचायक है, निर्वाचक बनने एवं मतदान करने के संवैधानिक अधिकार की व्यवस्था और उसका महत्व, चुनाव में मतदाताओं का अधिकतम भाग लेना सफल लोकतंत्र का परिचायक है।

ये भी पढ़ें

ब्यौहारी के 49 गांवों में होगी पाइप लाइन के जरिए खेतों में सिंचाई

वीवीपैट प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय
शहडोल. उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने बताया कि ईवीएम के साथ वीवीपैट के उपयोग की बीएलओ को देने के लिए कार्यक्रम तय हो गया है। प्रशिक्षण जनपद कार्यालय के सभागार में होगा। विस. क्षेत्र 83-ब्यौहारी में 5 एवं 6 सितम्बर को 11 बजे से होगा। जिसके मास्टर ट्रेनर प्रेमलाल मिश्रा प्राचार्य शाउमावि खडुहली, राकेश कुमार मिश्रा प्राधानाध्यापक होंगे। विस क्षेत्र 84-जयसिंह नगर में 5 एवं 6 सितम्बर को 11 बजे से होगा। जिसके मास्टर ट्रेनर पीके सालवार व्याख्याता तथा अनिल श्रीवास्तव व्याख्याता डाइट होंगें। विस क्षेत्र 85-जैतपुर में 5 एवं 6 सितम्बर को 11 बजे से जनपद सभागार बुढ़ार आयोजित किया जाएगा। जिसके मास्टर ट्रेनर दीपक निगम प्राचार्य नेहरू कॉलेज बुढ़ार तथा अनिल उपाध्याय प्राध्यापक होंगें।

ये भी पढ़ें

प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा नफरत फैलाता है आरएसएस
Published on:
01 Sept 2018 02:22 pm
Also Read
View All