7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा नफरत फैलाता है आरएसएस

नोट बंदी व जीएसटी में फेल हो गई केन्द्र सरकार

2 min read
Google source verification
Former CM of the state said hatred spreads RSS

Former CM of the state said hatred spreads RSS

शहडोल। देश की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है डालर बढ़ रहा है रुपया गिर रहा है। देश की जनता ने जिन उम्मीदों से भाजपा की सरकार को चुना था उसमें केन्द्र सरकार खरी नहीं उतर पाई है। अभी तक न तो बेरोजगारों को रोजगार मिला, न तो काला धन आया और न ही लोगो के खाते में पैसे आए। इन सभी मामलो में केन्द्र सरकार असफल रही है। इधर नोटबंदी करके आम जनता को जहां मुश्किल में डाल दिया वहीं नोट छपाई, सप्लाई के नाम पर हजारों करोड़ो रुपए व्यर्थ में खर्च किए। अभी भी आरबीआई यह नहीं बता रही है कि पुरानी नोटो कितनी जमा हुई है। नोटबंदी को लेकर एक भी स्पष्टीकरण न तो आरबीआई दे रही है और न ही केन्द्र सरकार जवाब दे पा रही है। जीएसटी के चलते पूरी अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। टैक्स के सरलीकरण के उद्देश्य से जीएसटी लागू े किया गया था लेकिन इससे छोटे व मध्यम व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ है। बोफोर्स को लेकर भाजपा ने खूब हंगामा मचाया था लेकिन राफेल घोटाले को लेकर पूरी तरह से केन्द्र सरकार चुप्पी साध रखी है। तीन वर्ष हो गए अभी तक एक भी राफेल विमान नहीं खरीदा गया और न ही यह बताया जा रहा है कि उसकी कीमत क्या है। उक्त आशय के आरोप पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश समन्वय समिति के संयोजक दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान लगाए। उन्होने एक सवाल के जवाब में आरएसएस को आड़े हांथो लेते हुऐ कहा कि आरएसएस का न तो को रजिस्टे्रशन है न कोई एकाउंट नहीं है और न ही कोई कल्चर ही दिखाई देती है। आरएसएस का नफरत फैलाना ही कल्चर है। श्री सिंह ने आरक्षण का समर्थन करते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने आरक्षण लागू कराया था और कांग्रेस इसकी पक्षधर है। इसके पूर्व समिति के सदस्य रामेश्वर नीखरा ने समन्वय यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस में समन्वय की आवश्यक्ता है। कहीं मन मुटाव है तो कहीं किसी बात को लेकर दूरियां है जिसे कम करने का प्रयास इस समन्वय यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर समिति के सदस्य विनय शंकर दुबे, श्री कुरैशी, बिसाहू लाल, हरि गोविन्द जौहरी के अलावा जिलाध्यक्ष आजाद बहाुदर सिंह, ब्यौहारी विधायक रामपाल सिंह व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।