शहडोल

कई घंटे देरी से चल रही हैं ट्रेन, जानिए कौन सी ट्रेन कितने घंटे है लेट

आखिर क्यों लेट हो रही हैं ट्रेन ?

2 min read
Jan 03, 2018
There are several hours late trains know how many hours train is late

शहडोल- बदले मौसम के चलते आज फिर से कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। सुबह से आने वाली कई ट्रेनें कुछ घंटे नहीं बल्कि कई घंटे देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के इस तरह से कई घंटे देरी से आने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आज ये ट्रेन हैं लेट
सुबह से ही जिन यात्रियों को सफर करना था उन्हेंंं आज काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सुबह-सुबह चलने वाली ज्यादातर ट्रेन देरी से चल रही हैं।
- कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस हरिद्वार से चलकर पुरी तक जाने वाली इस ट्रेन का शहडोल स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 6.46 बजे है। लेकिन आज भी ये ट्रेन काफी देरी से चल रही है। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटे 40 मिनट लेट है जिसके शहडोल स्टेशन दोपहर 12.26 बजे पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

अगर तेजी से करना है विकास, तो ये सुविधा है जरूरी

- आज हजरत निजामुद्दीन से चलकर दुर्ग तक जाने वाली संपर्कक्रांति सुपरफास्ट के शहडोल स्टेशन सुबह 8.18 बजे पहुंचने का समय है। लेकिन ये ट्रेन तो उत्कल से भी ज्यादा देरी से चल रही है। संपर्क क्रांति पूरे-पूरे 9 घंटे देरी से चल रही है। इसके शहडोल स्टेशन शाम 5.19 बजे में पहुंचने की संभावना है।

- गोंदिया एक्सप्रेस आज भी काफी देरी से चल रही है। बरौनी से गोंदिया जाने वाली गाड़ी क्रमांक 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस आज और भी देरी से चल रही है। ये ट्रेन पूरे-पूरे 11.34 घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन के रात 8.49 बजे शहडोल स्टेशन पहुंचने की संभावना है।

पिछले कुछ दिन से लगातार देरी से पहुंच रहीं ट्रेन
ये ट्रेन आज ही देरी से नहीं आ रही हैं। बल्कि पिछले कुछ समय से लगातार देरी से आ रही हैं। बीते मंगलवार को भी बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, और हीराकुंड एक्सप्रेस इसी तरह से कई घंटे देरी से चल रहीं थीं।

इसलिए देरी से चल रही हैं ट्रेन
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे के चलते ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है। उप्र से आने वाली अधिकतर ट्रेनें 5 से 6 घंटे तक लेट आ रहीं हैं। गोंदिया एक्सप्रेस प्रतिदिन 5 से 7 घंटे तक लेट हो रही है। साप्ताहिक ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के घंटों लेट आने के चलते यात्री स्टेशन पर भारी परेशान दिखे। इन दिनों ट्रेने लेट होने का प्रमुख कारण रेलवे अधिकारी मौसम बता रहे हैं। उत्तर भारत में घने कोहरे से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है।

ये भी पढ़ें

यहां है अजगरों की बस्ती, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Published on:
03 Jan 2018 12:06 pm
Also Read
View All