जिसने भी देखा हाल उसकी कांप गई रूह,बाइक सवार को बस ने कुचला
शहडोल। ऐसा भीषण हादसा शायद ही कभी किसी ने देखा होगा। एक युवक को बस ने ऐसा कुचला कि उसका सिर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सिर का एक टुकड़ा भी नहीं मिला। वहां से जो भी गुजरा उसकी रूह कांप गई। हादसे के बाद वहां से हजारों लोग गुजरे लेकिन शव का ऐसा हाल देखकर किसी की शव उठाने की हिम्मत नहीं हुई। बहुत लोगों की वहीं पर हालत खराब हो गई। सड़क पर बहुत देर तक लाश पड़ी रही। काफी देर बाद पुलिस की गाड़ी पहुंची तब जाकर लाश को वहां से उठाया जा सका। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया।
ये भीषण हादसा शहडोल जिले के अमलई थाना क्षेत्र के सिद्ध बाबा के पास हुआ। हादसे में जिस युवक की मौत हुई विजय ओटवानी संजय नगर निवासी है। उसका बड़ा भाई अमलई में अजय boot हाउस के नाम से दुकान चलाता है। विजय ओटवानी स्कूटर से कहीं जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटर सवार युवक बस के नीचे आ गया। युवक का सिर पहिए के ठीक नीचे आ गया। सिर पहिए के ठीक नीचे आने से वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। सिर का एक टुकड़ा भी नहीं बचा। इस दर्दनाक हादसे के बाद घर वालों को जैसे ही पता चला कोहराम मच गया। चूंकि चेहरा बचा हीं नहीं था तो काफी देर तक को मृतक की पहचान ही नहीं हो सकी। वीभत्स हालात को देखते हुए लाश के पास जाने की भी लोगों की हिम्मत नहीं हुई। मौके से ही लोगों ने डायल 100 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। उसके बाद मृतक की पहचान हो सका। पुलिस ने लाश को अस्पताल पहुंचाया और घरवालों को सूचना दी गई।
एक दिन पहले ही हुई थी तीन की मौत
शहडोल. बुढ़ार-शहडोल मार्ग पर एक दिन पहले ही धुरवार टोल प्लाजा के नजदीक ट्रक और डंपर में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसा मंगलवार की देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास का है। हादसे में डंपर में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे।
सोहागपुर टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा के अनुसार बुढ़ार से भिंड मुरैना के लिए कबाड़ लेकर ट्रक जा रहा था। उसी दौरान धुरवार गांव में टोल प्लाजा के नजदीक डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार तेज होने की वजह से हादसा हुआ है। दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक दूसरे में घुस गए।
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक शहडोल से रेत खाली करने के बाद कंचनपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे कबाड़ से लोड ट्रक से टक्कर हुई। डंपर में सवार भोला यादव, रामसुभाष यादव और भोले यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंचकर वाहनों में फंसे तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो युवकों की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था, जहां रेफर के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।