
Tiger,crime,problem,hunt,Searching,
शहडोल. घुनघुटी के आमगार गांव में बाघिन और शावक के शिकार मामले में वन विभाग के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। टीम ने दस संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जहां पर संदेहियों ने शिकार से जुड़े कई अहम सुराग उगले हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो वन विभाग ने बाघिन के दांत और नाखून भी बरामद किए हैं। कुछ संदेही गांव से फरार भी हैं, जिनको हिरासत मे ंलेने के लिए टीम अलग - अलग जगहों में दबिश दे रही है। उधर दूसरा शावक भी अब तक टीम को नजर नहीं आया है, जिनकी पतासाजी जंगलों में की जा रही है। घुनघुटी के आमगार क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे बाघिन का कई दिन पुराना शव मिला था।
कुछ ही दूरी पर दूसरे दिन सर्चिंग टीम को शावक का शव मिला था। दोनों शव क्षत विक्षत थे। कई अंग गायब मिले थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि संदेहियों ने सुराग उगले हैं। कई सामान भी जब्त हुए हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में दस संदेहियों को हिरासत में लिया गया है और एक संदेही फरार है।
शावक नहीं मिला, आज आएगी हाथी टीम
अधिकारियों के अनुसार बाघिन के साथ पूर्व में दो शावक पूर्व में देखे गए थे। बाघिन और एक शावक का शव घुनघुटी में मिला था, जबकि एक शावक अब तक नहीं मिला है। शावक की तलाश में जंगलों में दूसरे दिन सर्चिंग चलती रही लेकिन शावक नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को हाथी दल आ सकता है। जिसके माध्यम से जंगलों के भीतर सर्चिग की जाएगी।
कल्याणपुर मामले में छोटे निपटे, बड़े सेफ
कल्याणपुर में हुई बाघ की मौत मामले में छोटों पर गाज गिर गई है, बड़े सेफ हैं। डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने डिप्टी रेंजर कमला वर्मा और वन रक्षक संकल्प सिंह को निलंबित कर दिया है।
मालाचुआ में फिर कैमरे में ट्रैप बाघ
घुनघुटी से सटे मालाचुआ में फिर एक बाघ को कैमरे में ट्रैप किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार ९ दिसंबर को जंगल के भीतर कैमरे में बाघ का मूवमेंट दिखा है। इसके बाद इस क्षेत्र में वन अमला सर्चिग शुरू कर दिया है।
Published on:
14 Dec 2017 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
