शाहजहांपुर

मां को बंधक बना मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या

आंखों के सामने बेटे का कत्ल होता देख बंधक बनी मां छटपटाती रही, लेकिन हमलावरों ने उस पर तरस नहीं खाया।

2 min read
child murder
child murder

शाहजहांपुर। जिले में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। यहां हमलावरों ने 11 वर्षीय मासूम बेटे को उसकी मां के सामने मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे जो वजह सामने आई है, वो हैरान करने वाली है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

गला रेतकर मासूम बच्चे की हत्या
घटना थाना मदनापुर के करौंदा गांव की है। मंगलवार सुबह को गांव के राजेंद्र के 11 वर्षीय छोटे बेटे देवेश की घर में घुसकर उसकी मां के सामने बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बेबस मां बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों ने उस पर तरस नहीं खाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित मां ने अपनी बहू के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र के बड़े बेटे अवधेश का गांव की ही सुनीता से बरेली में पढ़ने के दौरान प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों गैरजातीय थे। इसलिए परिवार वालों से छिपकर सात महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली और दोनों ने गांव आना बंद कर दिया। वहीं दूसरी ओर संगीता के परिजनों ने अवधेश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। संगीता ने अदालत में भी अवधेश को अपना प्यार बताकर कोर्ट मैरिज के कागज दिखा दिए। जिस पर अदालत के आदेश पर संगीता अपने पति अवधेश के साथ चली गई। सुनीता के परिजनों को ये बात बेहद नागवार गुजरी और रंजिश की आग सुलगती रही।

हमलावरों ने मां को बंधक बनाया
मृतक बच्चे की मां राधा के मुताबिक मंगलवार सुबह संगीता के परिजन प्रदीप, मनोज, अतर सिंह, कुलदीप, रामवीर अपने एक साथी के साथ धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उन लोगों घर में मौजूद राधा को बंधक बनाकर उसके बेटे देवेश का बेरहमी से कत्ल कर दिया। गांव में दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पूछताछ में लव मैरिज को लेकर रंजिश सामने आई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

Updated on:
26 Dec 2017 06:47 pm
Published on:
26 Dec 2017 06:45 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा