28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार के लिए जा रही शराब की खेप को पुलिस ने ऐसे पकड़ा, देखें तस्वीरें

चेकिंग अभियान के दौरान 17 पेटी लगभग सवा लाख की शराब सहित एक को पकड़ा...  

2 min read
Google source verification
alcohol,police,alcohol ban in bihar,arrest,illegal alcohol,sonbhdra news,

सोनभद्र में ऐसा ही एक मामला आज प्रकाश में आया है। रेणुकूट पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से 408 बोतल अंग्रेजी शराब बोलेरो से ले जाते समय रेलवे स्टेशन के समीप पकड़ी गई। चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, मध्य प्रदेश से बोलेरो संख्या यूपी 67 2249 से 17 पेटी में 408 बोतल अंग्रेजी शराब जो लगभग सवा लाख रूपये की है ले जाई जा रही थी। मुखबीर की सुचना पर रेलवे स्टेशन के समीप जांच के दौरान जब बोलेरो चालक को रुकने का इशारा किया तो वह हड़बड़ा गया वाहन को रोककर जब चेक किया गया तो उसमें अंग्रेजी शराब लदी हुई थी।

alcohol,police,alcohol ban in bihar,arrest,illegal alcohol,sonbhdra news,

पूछताछ करने पर वाहन चालक कोई कागज नहीं दिखा सका। वाहन पर सवार कमल कुमार सिंह पुत्र राज नारायण सिंह निवासी कैमूर बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शराब की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है।

alcohol,police,alcohol ban in bihar,arrest,illegal alcohol,sonbhdra news,

पुलिस की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।