शाहजहांपुर

पड़ोसी के घर टीवी देख रहा था 7 साल का बच्चा, पड़ोसी ने पिला दी शराब, हालत बिगड़ी

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक सात साल का बच्चा पड़ोसी के घर टीवी देखने गया था। घर में मौजूद युवक ने उस बच्चे को शराब पिला दी। शराब पीने से बच्चे की हालत बिगड़ गई।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2025, 9:20 AM IST
Feature image
Symbolic Image.

यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक बच्चा पड़ोसी के घर में टीवी देख रहा था। बताया जा रहा इसी दौरान एक युवक ने उसे शराब पिला दी। शराब पीने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बच्चे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

शाहजहांपुर के बिलसंडी बुजुर्ग में सात साल का यह बच्चा पास ही के एक युवक के घर टीवी देखने गया था। वहां मौजूद युवक ने कथित तौर पर उसे शराब पिला दी। कुछ देर बाद बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा। जब यह जानकारी उसकी मां को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंची और बेटे को सीएचसी पुवायां लेकर गई। सीएचसी में मौजूद डॉक्टर एमके सिंह ने बताया कि एक महिला बेहोश बेटे को लेकर आई थी। किसी ने उसके बेटे को शराब पिला दी थी।

इलाज के बाद घर लौटा बच्चा

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की सांस से हल्की-हल्की शराब की महक आ रही थी। बच्चा पूरी तरह से बेसुध पड़ा था। अस्पताल में कुछ देर इलाज होने के बाद बच्चे के अंदर हलचल हुई। लेकिन, हालत स्थिर न होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज किया गया और जब हालत में सुधार हुआ तो अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई। बच्चा अब अपने घर लौट चुका है।

ननिहाल में रहता है एक युवक

ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक अपने ननिहाल में रह रहा है। जब बच्चा टीवी देखने गया तो इसी युवक ने उसे शराब पिला दी। शराब की मात्रा ज्यादा हो जाने से बच्चा बेहोश हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी ने जो हरकत की वो बेहद गलत है। इससे बच्चे की जान को भी खतरा हो सकता था। उनकी मांग है कि बच्चे के साथ हुई घटना की जांच हो और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Updated on:
5 Jul 2025, 9:20 AM IST
Published on: