बागपत के बिनौली गांव का प्रिंस धामा 28वां जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्त विशाल, आदित्य और सचिन के साथ स्कॉर्पियो में मुरथल के ढाबे पर आया था। खाना खाने के बाद चारों दोस्त लौट रहे थे। लौटते समय रात करीब 11:30 बजे सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए दिल्ली से पानीपत जा रहे ट्राले से भिड़ गई।