शाहजहांपुर

Crime News: पहले गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला

Crime News: शाहजहंपुर में एक दिव्यांग ने अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर दी है। इसके खुद भी जान दे दी। दोनों के गर्दन में गोली लगी है।

2 min read
A disabled person shot his girlfriend and also committed suicide
दिव्यांग ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।

यूपी के शाहजहांपुर जिले के रहने वाले एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने प्रेमिका को मौत के घात उतार दिया है। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। दोनों के गर्दन में गोली लगी है। ये मामला निगोही ब्लाक के तिंदुलिया गांव का है।

प्रेमिका दिव्यांग युवक की रिश्ते में साली लगती थी। दिव्यांग होने के कारण ही लड़की के घर वाले शादी करने को तैयार नहीं थे। इसलिए युवक ने पहले युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी मारकर जान दे दी।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मुकेश
दरअसल, तिंदुलिया गांव के ओमकार सिंह यादव के तीन बेटों में मुकेश यादव सबसे बड़ा था। वह एक पैर से दिव्यांग था। इसलिए उसकी शादी नहीं हुई। वहीं, दो साल पहले छोटे भाई धीरेंद्र का विवाह लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के अमीरनगर के पास परसपुर गांव से हुआ था।

धीरेंद्र की साली रामा और मुकेश के बीच प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे। रामा ने मुकेश से शादी की इच्छा परिजनों को बताई, लेकिन दिव्यांग होने के कारण रामा के परिजन मुकेश से उसकी शादी को तैयार नहीं थे।

मुकेश अपनी प्रेमिका के साथ चला आया घर
सोमवार को परसपुर गांव में धीरेंद्र केे चचेरे साले की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए तिंदुलिया से पूरे परिवार के साथ मुकेश भी परसरपुर गया था। इसी बीच बिना किसी को पता लगे मुकेश रामा को लेकर तिंदुलिया चला आया। मुकेश अपने घर में रहने के बजाय गांव के बाहर ने अपने चचेरे चाचा बादाम सिंह यादव के हाता में पहुंच गया।

मंगलवार सुबह बादाम सिंह का बेटा अजमेर सिंह यादव पशुओं को चारा डालने के लिए हाता में गया तो उसने एक कमरे का दरवाजा हल्का खुला देखा। अजमेर ने जब पूरा दरवाजा खोला तो उसमें जमीन पर मुकेश घायल पड़ा था, रामा बेजान पड़ी थी। अजमेर शोर मचाता हुआ घर पहुंचा। आसपास के लोग पहुंच गए और को लेकर सीएचसी गए। वहां से मुकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पर मौत हो गई।

Updated on:
05 Dec 2023 04:17 pm
Published on:
05 Dec 2023 04:16 pm
Also Read
View All
‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश