
प्रदेशवासियों को 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक फ्री राशन मिलेगा।
Free Ration: उत्तर प्रदेश में फ्री राशन महीने में दो बार मिलता है। एक बार केंद्र सरकार और एक बार राज्य सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों को मिलता है। इस साल के आखिरी महीने में राशन का फ्री वितरण 5 से 20 दिसम्बर तक मिलेगा। इसके साथ ही दिसंबर महीने में अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी दी जाएगी।
डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को रियासती दरों पर अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर माह की तीन किलो चीनी भी मिलेगी। इसके लिए कार्डधारकों 18 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब पैसे देने होगा।
लाभार्थी अपने मूल कोटे दुकान से ही मिलेगी चीनी
वहीं, पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो (दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल) राशन नि:शुल्क मिलेगा। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल (35 किलो राशन) का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी में पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी। लाभार्थी को अपनी मूल कोटे की दुकान से ही चीनी लेनी होगी।
Updated on:
05 Dec 2023 03:38 pm
Published on:
05 Dec 2023 03:38 pm
