शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में शराब के नशे में पति-पत्नी में झगड़ा, डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या

यूपी के शाहजहांपुर जिले के धनकपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार रात की है, जब खाना खाने के बाद खेत वाले घर में पहुंचे दंपति के बीच झगड़ा हुआ।
less than 1 minute read
Feature image

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर जिले के धनकपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार रात की है, जब खाना खाने के बाद खेत वाले घर में पहुंचे दंपति के बीच झगड़ा हुआ। पति ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की और धान के खेत में डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय शांति देवी पत्नी कल्याण के रूप में हुई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीओ ज्योति यादव और कोतवाल राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

झगड़े के बाद किया हमला

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय कल्याण और उसकी पत्नी शांति देवी शनिवार रात अपने बेटों के घर भोजन करने गए थे। लौटकर खेत वाले घर में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कल्याण ने नशे की हालत में पत्नी पर डंडे से हमला किया। महिला मौके पर ही ढेर हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की खबर मिलते ही एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे भी मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के विवाद के बाद हत्या का प्रतीत होता है। आरोपी कल्याण से पूछताछ जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतका के नौ बेटे और एक बेटी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
21 Sept 2025 08:24 pm
Published on:
21 Sept 2025 08:24 pm
Also Read
View All
16.61 करोड़ के बैंक नोटिस से घिरे राजपाल यादव, पैतृक आवास और मुंबई प्रॉपर्टी पर नोटिस

शाहजहांपुर: बहन से दोस्ती पर भड़का युवक, फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर युवक की हत्या

UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान