शाहजहांपुर

प्रसूता को बेशर्म कहने वाले जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से शिकायत

समाजसेवी ने हाईकोर्ट (High Court) के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) को चिट्ठी लिख कर डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
less than 1 minute read
Feature image

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी ने एक गर्भवती महिला को चौथा बच्चा पैदा करने के लिए बेशर्म कहा था। गर्भवती महिला की मौत के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शहर के एक समाजसेवी ने हाईकोर्ट (High Court) के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) को चिट्ठी लिख कर डीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी का कहना है कि अगर जिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

दरअसल दो दिन पहले जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक गर्भवती महिला को चौथा बच्चा पैदा करने पर उसे बेशर्म बोल रहे थे। बाद में प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद जिलाधिकारी तमाम लोगों ने आलोचना की। वहीं अभी तक प्रसूता की मौत के मामले में भी अभी तक कोई भी जांच या कार्रवाई नहीं की गई है।

अब शहर के एक समाजसेवी ने जिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी समाजसेवी हिमांशु वर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर जिला अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिले का डीएम एक बेहद जिम्मेदार अफसर होता है ऐसे में जिस तरीके से एक गर्भवती महिला को बेशर्म कहा गया यह बेहद शर्मनाक है। समाजसेवी ने मांग की है कि जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर समाजसेवी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।

Updated on:
20 Aug 2019 06:04 pm
Published on:
20 Aug 2019 06:02 pm
Also Read
View All
UP Crime: ‘3 साल तक बेटी से दुराचार, गर्भवती होने पर खिलाईं गोलियां’, शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी में आरोपी पिता की मौत

वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?