scriptमंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुआ बड़ा बदलाव, मंत्रिपद के लिए इस नाम की चर्चा | UP Minister Rajesh Agarwal resigns Udaybhan Singh can become minister | Patrika News
आगरा

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुआ बड़ा बदलाव, मंत्रिपद के लिए इस नाम की चर्चा

योगी मंत्रि मंडल विस्तार से पहले बरेली कैंट से विधायक राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। ब्रज से इस बार भाजपा के और एमएलए को योगी मंत्रि मंडल में शामिल किय़ा जाना तय है।

आगराAug 20, 2019 / 04:23 pm

अमित शर्मा

Yogi Cabinet

योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, ब्रज के इस विधायक का मंत्री बनना तय

आगरा/बरेली। योगी मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) के विस्तार से पहले ब्रज में बड़ा बदलाव हुआ है। बरेली कैंट से विधायक राजेश अग्रवाल ( Rajesh Agarwal) ने वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राजेश अग्रवाल के इस्तीफे के बाद ब्रज की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। विस्तार (Yogi Cabinet expansion) में इस बार ब्रज से नए चेहरे को जगह मिलना तय है। राजेश अग्रवाल ने इस्तीफे पीछे खराब स्वास्थ्य़ कारण बताया है।
यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन, समर्थकों संग लखनऊ निकले विधायक लेकिन अचानक टल गया मंत्रिमंडल विस्तार

Rajesh Agarwal
यह भी पढ़ें

मौका मिलने पर पीछे मुड़ कर नहीं देखा राजेश अग्रवाल ने, योगी सरकार में बने वित्त मंत्री

कौन हैं राजेश अग्रवाल

1993 में पहली बार बने विधायक कल्याण सिंह मंत्रिमंडल से डॉक्टर दिनेश जौहरी की विदाई हुई तो भाजपा के सामने संकट खड़ा हो गया कि 1993 में किसे टिकट दिया जाए जिसके बाद संघ के महानगर कार्यवाह राजेश अग्रवाल को विधानसभा का टिकट मिला। राजेश अग्रवाल बरेली की शहर विधानसभा से पहली बार 1993 में चुनाव जीते जिसके बाद उन्होंने इसी विधानसभा से 1996,2002 और 2007 के चुनाव में जीत दर्ज कर की। 2009 में हुए परिसीमन के बाद शहर विधानसभा का बहुत बड़ा हिस्सा शहर से कट कर कैंट विधानसभा में शामिल हो गया जिसके बाद 2012 में हुए चुनाव में राजेश अग्रवाल कैंटविधानसभा से चुनाव लड़े और जीत हासिल की इस तरह से राजेश अग्रवाल 1993 से अब तक लगातार चुनाव जीत रहे हैं और लगातार छह बार विधायक बन चुके हैं।
Udaybhan SIngh
यह भी पढ़ें

जेल से बाहर आते ही युवक ने पत्नी के आशिक को मारी गोली

ब्रज से ये होगा नया चेहरा

ब्रज से नए चेहरे के तौर पर भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह (Chaudhary Udaybhan Singh) का नाम सबसे आगे चल रहा है। चौधरी उदयभान सिंह आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में टिकट मांगा था लेकिन उनकी जगह तब चौधरी बाबूलाल को टिकट दिया गया। इसके बाद भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया और जीत कर वह विधानसभा पहुंचे। चौधरी उदयभान सिंह इससे पहले एक बार दो वर्ष के दयालबाग विधानसभा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।

Home / Agra / मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुआ बड़ा बदलाव, मंत्रिपद के लिए इस नाम की चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो