शाहजहांपुर

पेशी पर आया बदमाश शाहजहांपुर से अचानक हुआ गायब, जानें फिर क्या हुआ

शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ से एक बदमाश अचानक गायब हो गया। बदमाश को लखनऊ जेल से मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था।

less than 1 minute read
crook_ran_away_from__police_custody_of_shahjahanpur.jpg

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ से एक बदमाश अचानक गायब हो गया। बदमाश को लखनऊ जेल से मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। बताया जाता है कि तीन पुलिसकर्मी हरदोई मोड़ पर रेड चिली ढाबे में खाना खाने के लिए रुके थे। तभी बदमाश आदित्य राणा शौचालय गया और वहां से दीवार फांद कर फरार हो गया। वहीं बदमाश की फरारी पर बिजनौर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

बदमाश पर कुल 41 मुकदमे हैं दर्ज

जानकारी के अनुसार, बदमाश आदित्य राणा बिजनौर जिले स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव नंगला का रहने वाला है। उस पर गांव के ही दो भाईयों की के तीन मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हत्या, लूट व रंगदारी के कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। वह फिलहाल लखनऊ जेल में बंद था। मंगलवार की रात शाहजहांपुर में हरदोई मोड़ पर स्थित रेड चिली ढाबे से बदमाश आदित्य उस समय फरार हो गया जब उसे पेशी पर बिजनौर लाया जा रहा था।

जगह जगह चेकिंग अभियान चला रही पुलिस

उधर, बदमाश की फरारी के बाद से ही बिजनौर पुलिस सतर्क हो गई है एसओजी सर्विलांस समेत शहर पुलिस की टीमों को लगाया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट किया है। वहीं जिले के बॉर्डर पर निगाह रखने के साथ-साथ छह टीमों को तलाश में लगाया गया है, जो जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है।

Updated on:
24 Aug 2022 01:54 pm
Published on:
24 Aug 2022 01:53 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा