शाहजहांपुर

पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर निकले डीएम और एसपी, हैरत में पड़ गए लोग

रात में बूटों की खनक और पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुन लोग हैरत में पड़ गए।
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2018, 12:30 PM IST
डीएम और एसपी

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने बुधवार रात को पुलिस फोर्स के साथ शहर की सड़कों पर पैदल मार्च किया। रात में सड़कों पर बूटों की खनक और पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुन लोग हैरत में पड़ गए। वहीं कुछ लोग इस पैदल मार्च को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी करते नजर आये।

ये भी पढ़ें- भगवान के लिए भक्त ने मंदिर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुआ ये अंजाम

इसलिए किया गया पैदल मार्च
पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में आठ फरवरी से अयोध्या मसले पर सुनवाई हो रही है। जिसको लेकर शासन से कड़े आदेश मिले हैं। वहीं होली का त्योहार भी आने वाला है। जिसके मद्देनजर फोर्स ने पैदल मार्च निकाल कर रिहर्सल किया है। जिसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को परखना है।

कोतवाली में हुई अधिकारियों की बैठक

इससे पहले कोतवाली में सभी अधिकारीयों के साथ एक गुप्त मीटिंग भी की गई। जिसमें जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक केबी सिंह, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी दिनेश चन्द्र त्रिपाठी, एसपी ग्रामीण सुभाष चन्द्र शाक्य, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, एलआईयू प्रभारी, कोतवाल अशोक पाल, समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

इंटेलिजेंस विभाग के एक अधिकारी की माने तो कुछ शरारती तत्वों द्वारा शहर के अमन-चैन को लेकर माहौल खराब करने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गयी। जिसमें कोतवाली में बैठक कर फौरन ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए फ़ोर्स दंगा नियंत्रण के वाहनों सहित सूचना दी थी। जिसके बाद अधिकारियों ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।

Published on: