शाहजहांपुर

मेहमान बनकर आए बदमाशों ने लूट के बाद महिला को उतारा मौत के घाट

बदमाशों ने पहले एक घर में जमकर लूटपाट की, फिर महिला की हत्या कर फरार हो गए।

2 min read
woman murder

शाहजहांपुर। जिले में अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार रात को बड़ा वारदात का अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले एक घर में जमकर लूटपाट की, फिर महिला की हत्या कर फरार हो गए। बदमाश घर में मेहमान बनकर आए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले में पुलिस और फोरेंसिक की टीम जांच कर रही है।

नाती के साथ सो रही थी महिला
घटना थाना बंडा क्षेत्र के मुरादपुर इलाके की है। यहां 50 साल की महिला मेहराजन की लाश उसके घर में पड़ा मिली। कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। महिला के साथ रह रहे 10 साल के बच्चे की माने तो रात में दो लोग रिश्तेदार बन कर आए थे। वे मिठाई का डिब्बा भी लेकर आए थे। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। सुबह बच्चे अपनी नानी की लाश पड़ी देखी। उसके शोर मचाने पर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सुबह 11 बजे के बाद पहुंची पुलिस
हैरानी की बात ये कि थाने से महज 600 मीटर दूरी पर हुई इस घटना के बाद पुलिस सुबह 11:00 बजे तक मौके पर नहीं पहुंची थी। मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य भी मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। उनका कहना है कि घटना का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।

मृतका के पति की हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके सात बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। सात बेटों की भी शादी हो चुकी है जबकि अभी दो बेटों की शादी होना बाकी है। सभी बेटे सिद्धार्थनगर मे एक ईट के भट्टे पर काम करते हैं। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Published on:
23 Dec 2017 09:21 pm
Also Read
View All
वर्दी से लेकर ‘स्वैगर स्टिक’ तक, मेंटेंन करता था पूरा प्रोटोकॉल, जानें फर्जी बिग्रेडियर के पास से क्या-क्या मिला?

‘हम भाजपा के गुलाम नहीं, 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी’, UP विधानसभा चुनाव 2027 के लिए करणी सेना से ठोंकी ताल; CM योगी के लिए दिया बड़ा बयान

प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बने पति को मार डाला, केले के बाग में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा