
reflector belts
- जिले में भी थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
श्रीगंगानगर.
जिले में शनिवार शाम नो एक्सीडेंट -डे का शुभारंभ सुखाडिया सर्किल पर पुलिस व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रिफ्लेक्टर बेल्ट व स्टीकर का विमोचन करके किया। शहर के आसपास रात को चार स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी। वहीं हाइवे पर आने वाले वाहनों को रात के समय रोका जाएगा।
सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जिले में शनिवार को नो एक्सीडेंट-डे की कवायद शुरू की गई है। इसके चलते शनिवार शाम को पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बैल्ट लगाने व ट्रेक्टर-ट्रालियों में स्टीकर लगाने का विमोचन सिटी सीओ सुखाडिया सर्किल पर किया गया। इस दौरान सेफ ड्राइव सेव लाइफ संस्था सचिव मोहन सोनी सहित अन्य संस्थाओं के लोग व पुलिसकर्मी मौजूद थे।
इन बैल्टों को हाइवे पर घूमने वाले पशुओं के गले में डाला जाएगा। हाइवे पर पुलिस चार स्थानों पर शाम से लेकर सुबह तक नाकेबंदी रहेगी। इस नाकेबंदी के दौरान सभी वाहनों की जांच की जाएगी। इस दौरान नशे में वाहन चलाने व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। रात को दो बजे नाकों पर वाहन चालकों को रोका जाएगा और उनको चाय पिलाई जाएगी। जिससे उनको कुछ आराम मिल सके। वहीं नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी चाय की व्यवस्था होगी, जिससे उनको रात के समय नाका छोड़कर कहीं जाना नहीं पड़े।
Published on:
23 Dec 2017 09:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
