शाहजहांपुर

नदी किनारे टाइगर ने डाला डेरा, खौफ के साये में ग्रामीण

आलम ये है कि शाम के बाद इलाके के लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।  

2 min read

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में टाइगर का खौफ लगातार जारी है। यहां के बण्डा इलाके में टाइगर अपने शावकों के साथ देखी जा रही है जिसने नदी के किनारे डेरा डाल दिया है। आलम ये है कि शाम के बाद इलाके के लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। वहीं लापरवाह वन विभाग मामले में चुप्पी साधे बैठा है। हर बार की तरह निर्दोष ग्रामीणों के निवाले का इन्तजार कर रहा है।

दो किसानों पर कर चुकी है हमला

ये भी पढ़ें

टाइगर और मानव के बीच संघर्ष हुआ तो पहुंचेगी एक गाड़ी

दरअसल यहां के बण्डा इलाके में जंगल किनारे बसे गांव भांभी में खन्नौत नदी के किनारे मादा टाईगर अपने दो शावकों के साथ देखी जा रही है। भाभी निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया इससे पहले इसी इलाके में टाइगर दो किसानों पर हमला कर चुकी है और कई पालतू जानवरों को भी अपना निवाला बना चुकी है। मनदीप सिंह किसान की मानें तो टाइगर के खौफ से किसानों ने खेतों पर काम करना बंद कर दिया है वहीं अगर खेतों में जाते हैं तो सब झुण्ड बनाकर जाने हैं जिससे बाघिन के हमले से बच्चा जा सके। यहां आस पास के गांव वालों ने शाम के बाद घरों से निकलना छोड़ दिया है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर बेहद नाराजगी है कि वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस मामले में खामोश बैठे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पीलीभीत और लखमीपुर में टाइगर कई लोगों को अपना निवाला बना चुके हैं। यही बजह है कि पूरे इलाके में टाइगर की दहशत बरकार है।

तीन टीमें टाइगर की कर रही हैं निगरानी

फिलहाल जब इस मामले में वन विभाग के अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव एसडीओ शाहजहांपुर से बात की गई तो उन्होंने बताया टाइगर की निगरानी के लिये तीन टीमें गठित की गई हैं जो 24 घंटे टाइगर पर निगरानी रख रही हैं जिसके बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जा रही है। टाइगर को ट्रेस करने के बाद ड्रैकुलाइज करने के लिए टीम बुलाई जाएगी और टाइगर को ड्रैकुलाइज कर पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

video जोधपुर पत्रिका लाइव : सलमान खान, बॉबी देओल व जैकलीन फर्नांडिस मुंबई रवाना
Published on:
16 May 2018 04:35 pm
Also Read
View All