बॉलीवुड स्टार सलमान खान,भोपाल के छोटे नवाब अभिनेता सैफ खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर व हास्य अभिनेता सतीश शाह भी शूटिंग के लिए जोधपुर आए थे।जब शिकार की खबर आई पहले रात 9.30 बजे प्रारंभिक सूचना आई, फिर दस बजे चर्चा शुरू हुई और बाद में रात के एक बजे थे जब शिकार करने की खबर आई, मीडिया में हरकत हुई और लोग यह सोचने लगे कि क्या सच है और क्या सही है। इन 19 बरसों में कई आरोपी पृष्ठभूमि में चले गए और कइयों को विभिन्न सुनवाइयों के दौरान कोर्ट में भी देखा गया था।